Pakistan Fuel Crisis: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट शहर में, जो लाहौर से करीब 100 किलोमीटर दूर है, शनिवार को एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। डस्का रोड पर एक पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी कतारें लगी थीं। लोग डरे हुए थे, कि कहीं तेल खत्म न हो जाए, क्योंकि अमेरिका-इज़राइल-ईरान के बीच चल रहे, युद्ध की वजह से खाड़ी देशों में तेल की आपूर्ति ठप होने की खबरें आ रही थीं।
इसी बीच एक कार में सवार दो लोग पंप पर आए, अपनी गाड़ी में तेल भरवाया और फिर साथ लाए डिब्बों में भी तेल भरने की मांग करने लगे। पंप कर्मचारी ने सरकारी नियम का हवाला देते हुए साफ मना कर दिया। इस बात पर बहस छिड़ गई और वो लोग धमकी देकर चले गए।
एक घंटे बाद लौटे-
द् डेली जागरण के मुताबिक, करीब एक घंटे बाद वही लोग हथियारों के साथ वापस लौटे और पंप के कर्मचारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। तीन कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। उनमें से 25 साल के मुहम्मद सिबतैन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाकी दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मुख्य आरोपी खावजा मुनीब को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके चार साथियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
55 रुपये की बढ़ोतरी-
दरअसल, इस पूरे बवाल की जड़ है, तेल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी। पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम 55 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए, जो हाल के वर्षों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इस घोषणा के बाद पंजाब के कई तेल पंप मालिकों ने अपने पंप बंद कर दिए, जिससे लोग और ज्यादा घबरा गए और डिब्बों में तेल भर-भरकर घर ले जाने लगे। इससे हालात और बिगड़ते चले गए।
ये भी पढ़ें- पैसे नहीं तो होटल छोड़ो, जंग के बीच Dubai में अटकी महिला का ₹6 लाख का बिल वायरल
आम आदमी की जेब पर सबसे भारी मार-
व्यापारी फारूक यूसुफ शेख का कहना है, कि तेल में 20 फीसदी की बढ़ोतरी का सीधा असर जरूरी सामान, किराये और यातायात पर पड़ेगा यानी आम आदमी पर अचानक 20 से 25 फीसदी का अतिरिक्त बोझ आ जाएगा। इधर खबर है, कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सोमवार को एक मितव्ययिता योजना पेश करने वाले हैं, जो वैश्विक तेल संकट और खाड़ी देशों पर हुए हमलों के मद्देनजर तैयार की गई है। फिलहाल पाकिस्तान में हालात तनावपूर्ण हैं, एक तरफ महंगाई की मार, दूसरी तरफ सड़कों पर बढ़ता गुस्सा।
ये भी पढ़ें- Mojtaba Khamenei ज़िंदा है या नहीं? खामेनेई के बेटे का कोई अता-पता नहीं



