Jasvir Singh Visa Rejection
    Photo Source - Google

    Jasvir Singh Visa Rejection: गुरुग्राम के एक युवा जसवीर सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं, लेकिन किसी अच्छी वजह से नहीं। AI-बेस्ड डेटिंग प्लेटफॉर्म ‘Knot Dating’ के को-फाउंडर और CEO जसवीर ने जब अमेरिकन एंबेसी से अपना वीज़ा रिजेक्ट किए जाने पर नाराजगी जताई, तो अमेरिकी यूजर्स ने उनकी आठ साल पुरानी ट्वीट खोद निकाली, जिसमें उन्होंने अमेरिकियों को दुनिया के सबसे डम्बेस्ट लोग कहा था।

    वीज़ा रिजेक्शन की कहानी-

    मंगलवार को जसवीर ने X पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए बताया, कि नई दिल्ली में मौजूद अमेरिकन एंबेसी ने उन्हें B1/B2 वीज़ा देने से इनकार कर दिया। Section 214(b) के तहत यह कहते हुए रिजेक्ट किया गया, कि उनके भारत से कमजोर संबंध हैं। यह बात तब कही गई, जब जसवीर भारत से अपनी कंपनी चला रहे हैं, यहां उनकी टीम काम करती है और पिछले 13 सालों से वे अपना करियर यहीं बना रहे हैं।

    2016 की ट्वीट बनी मुसीबत-

    जैसे ही जसवीर की पोस्ट वायरल हुई, अमेरिकी यूजर्स ने 2016 में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद की गई उनकी एक ट्वीट निकाल दी। उस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, “बधाई हो USA! तुमने दिखा दिया, कि भारतीय ही दुनिया के सबसे डम्बेस्ट लोग नहीं हैं।” यह देखकर अमेरिकी यूजर्स भड़क गए और जसवीर से सवाल करने लगे, कि जब उनकी अमेरिकियों के बारे में इतनी बुरी राय है, तो वे वहां जाना ही क्यों चाहते हैं।

    एक यूजर ने लिखा, “तुमने अमेरिकियों को दुनिया के सबसे डम्बेस्ट लोग कहा था, तो फिर यहां आना ही क्यों चाहते हो?” दूसरे ने कहा, कि जब किसी जगह की संस्कृति और लाइफस्टाइल पसंद नहीं है, तो वहां जाकर अपनी विदेशी संस्कृति थोपनी नहीं चाहिए। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कहा, कि भारत में रहकर, भारतीयों के लिए डेटिंग साइट चलाकर और फिर भारतीयों को स्टुपिड कहना कहां का इंसाफ है।

    समर्थकों ने भी उठाई आवाज-

    हालांकि जसवीर के कुछ समर्थकों ने यह तर्क दिया, कि आठ-दस साल पुरानी ट्वीट के आधार पर किसी को जज करना गलत है। उन्होंने कहा, कि जसवीर ने तो सिर्फ टूरिस्ट वीजा के लिए अप्लाई किया था, इमिग्रेशन के लिए नहीं। एक डिफेंडर ने लिखा, “लोग बिजनेस या हॉलिडे के लिए दूसरे देश जाते हैं, हर कोई इमिग्रेट करने के लिए नहीं जाता।” दूसरे ने कहा, कि अगर दस साल पुरानी ट्वीट्स के आधार पर लोगों को परखना शुरू करें, तो कोई भी इस टेस्ट में पास नहीं होगा।

    ये भी पढ़ें- गलती से कचरे में फेंक दिया 12 लाख का सोना, जानिए कैसे पुलिस ने बिना कंप्लेंट किया वापस

    जसवीर का पक्ष-

    मनीकंट्रोल के मुताबिक, जसवीर ने कहा, कि उनकी सोशल मीडिया हिस्ट्री को वीजा रिजेक्शन से जोड़ना गलत है। उन्होंने कहा, “मैं आम लोगों की तरह कभी-कभार अपनी राय शेयर करता हूं, लेकिन किसी खास तरह का पैटर्न नहीं है। मैंने कभी अमेरिका या NRIs को टारगेट नहीं किया।” उन्होंने यह भी कहा, कि उन्होंने कोई पोस्ट डिलीट नहीं की है और सब कुछ पब्लिकली अवेलेबल है। जसवीर का कहना है, कि असली मुद्दा यह है, कि भारतीय फाउंडर्स को ग्लोबल सिस्टम में अभी भी पुरानी धारणाओं के आधार पर आंका जाता है।

    ये भी पढ़ें- कबूतरों को दाना डालना पड़ा भारी, भारतीय महिला पर क्यों लगा 2.26 लाख का जुर्माना

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।