Iran US Talks Update
    Photo Source - Google

    Iran US Talks Update: मिडिल ईस्ट में तनाव हर घंटे नया मोड़ ले रहा है। Tehran से आई ताजा खबरों ने हालात को और ज्यादा उलझा दिया है। पहले ईरान ने अमेरिका के साथ सभी कूटनीतिक और अप्रत्यक्ष संपर्क पूरी तरह बंद करने का ऐलान किया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद संकेत दिए, कि बातचीत के रास्ते पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। इस अचानक बदलाव ने यह साफ कर दिया, कि हालात नाजुक हैं और हर पल कुछ भी बदल सकता है।

    ट्रंप की डेडलाइन और ‘सभ्यता खत्म’ वाली चेतावनी-

    इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में ट्रंप हैं, ट्रंप ने ईरान को हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए सख्त डेडलाइन दी थी। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा, कि आज की रात दुनिया के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक हो सकती है और यहां तक चेतावनी दी, कि एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।

    उनके इस बयान ने पहले से ही तनावपूर्ण माहौल को और ज्यादा डरावना बना दिया है। ट्रंप ने यह भी कहा, कि दशकों से चल रही करप्शन और मौत की कहानी अब खत्म हो सकती है।

    बातचीत जारी या बंद?

    ईरानी मीडिया ने पहले दावा किया, कि अमेरिका के साथ हर तरह की बातचीत और मैसेज एक्सचेंज पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। लेकिन कुछ ही घंटों बाद यही कहा गया, कि कूटनीतिक और अप्रत्यक्ष बातचीत के रास्ते अभी पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। इस तरह के विरोधाभासी बयानों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उलझन में डाल दिया है। एक तरफ सख्ती का संदेश है, तो दूसरी तरफ बातचीत की उम्मीद भी जिंदा रखी जा रही है।

    अमेरिका की ओर से भी बातचीत के संकेत-

    अमेरिका की तरफ से भी नरम रुख के संकेत मिल रहे हैं। उपराष्ट्रपति JD Vance ने कहा, कि डेडलाइन तक कई स्तरों पर बातचीत जारी रहेगी और उम्मीद है, कि कोई सकारात्मक समाधान निकल सकता है। वहीं एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया, कि ईरान के साथ संपर्क बना हुआ है और बातचीत पॉज़िटिव दिशा में आगे बढ़ रही है। इससे यह साफ है, कि पर्दे के पीछे लगातार डिप्लोमैटिक कोशिशें जारी हैं।

    पाकिस्तान निभा रहा अहम भूमिका-

    इस पूरे मामले में पाकिस्तान भी एक अहम किरदार के रूप में सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान दोनों देशों के बीच संवाद बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। एक सुरक्षा सूत्र ने बताया, कि पाकिस्तान की सिविल और मिलिट्री लीडरशिप मिलकर किसी समझौते की दिशा में काम कर रही है।

    हॉर्मुज जलडमरूमध्य क्यों है इतना अहम-

    हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल की सप्लाई होती है। अगर यह बंद होता है, तो इसका असर सिर्फ मिडिल ईस्ट ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

    ये भी पढ़ें- 50 साल बाद इंसान फिर जाएगा चांद के पास, जानिए कब, कहां, कैसे देखें मिशन का लाइव स्ट्रीम

    हर पल बदलते हालात, क्या टलेगा बड़ा संकट?

    इस वक्त स्थिति बेहद संवेदनशील है। एक तरफ सख्त बयानबाजी और डेडलाइन है, तो दूसरी तरफ बातचीत की कोशिशें भी जारी हैं। आम लोगों के लिए यह सिर्फ खबर नहीं, बल्कि उनके भविष्य से जुड़ा सवाल बन चुका है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं, कि क्या आखिरी वक्त में कोई समझौता होगा या फिर दुनिया एक बड़े संकट की ओर बढ़ेगी।

    ये भी पढ़ें- ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का अलर्ट, 48 घंटे घरों में रहें भारतीय, हालात बहुत नाज़ुक

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।