Artemis II Moon Flyby
    Photo Source - Google

    Artemis II Moon Flyby: अंतरिक्ष की दुनिया में एक ऐसा ऐतिहासिक पल आने वाला है, जिसे देखने का मौका आपको घर बैठे मिलेगा। NASA का Artemis II मिशन 50 से ज़्यादा साल बाद पहला मानव चंद्र मिशन है और इस बार यह सिर्फ वैज्ञानिकों या अंतरिक्ष एजेंसियों तक सीमित नहीं रहेगा, आप भी इसे Netflix, YouTube और कई अन्य मंचों पर सीधे देख सकते हैं। 7 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 30 मिनट (IST) से यह ऐतिहासिक लाइव स्ट्रीम शुरू होगी।

    कहां-कहां देख सकते हैं?

    यह मिशन इतना बड़ा है, कि कई बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म इसे एक साथ दिखाएंगे। Netflix, YouTube, HBO Max, Amazon Prime Video, Peacock और NASA Plus इन सभी पर यह लाइव स्ट्रीम उपलब्ध होगी। Kennedy Space Centre पर लॉन्च के दौरान करीब 4 लाख लोग मौजूद थे और YouTube पर भी लाखों ने देखा। Netflix ने पहले लॉन्च स्ट्रीम करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब वो अंतरिक्ष यान की चंद्रमा के चारों ओर यात्रा दिखाएगा।

    अंतरिक्ष से 4K तस्वीर कैसे आएगी?

    यह सवाल हर किसी के मन में है। गहरे अंतरिक्ष में सामान्य इंटरनेट काम नहीं करता, तो फिर लाइव स्ट्रीमिंग कैसे होगी? NASA ने इसके लिए एक अत्याधुनिक लेज़र-बेस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम बनाया है, जिसका नाम है Orion Artemis II Optical Communications System यानी O2O। यह रेडियो तरंगों की जगह इंफ्रारेड लाइट से डेटा भेजता है, जिससे 260 मेगाबाइट प्रति सेकंड की गति से 4K हाई-डेफिनेशन और हाई रेज़ोल्यून तस्वीरें पृथ्वी तक पहुंचती हैं। यह संकेत New Mexico या California के ग्राउंड स्टेशन पर प्राप्त किए जाते हैं।

    कौन हैं चार अंतरिक्ष यात्री?

    नामभूमिका
    Reid WisemanCommander
    Victor GloverPilot
    Christina KochMission Specialist
    Jeremy HansenMission Specialist

    यह मिशन 1 अप्रैल 2026 को NASA के शक्तिशाली स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट से कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुआ। करीब 42 घंटे बाद एक महत्वपूर्ण इंजन बर्न ने यान को पृथ्वी की कक्षा से बाहर और चंद्रमा की दिशा में भेज दिया।

    ये भी पढ़ें- नो पीस, नो पैसेज, ईरान की सख्त शर्तों से ग्लोबल बाजार में हड़कंप

    Apollo 13 का रिकॉर्ड टूटेगा-

    इस फ्लाईबाय के दौरान यह दल पृथ्वी से इतनी दूर जाएगा, जितना इससे पहले कोई इंसान नहीं गया। Apollo 13 का रिकॉर्ड टूटेगा और यान पृथ्वी से 4,06,772 किलोमीटर दूर तक पहुंच सकता है। अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के उस हिस्से की दुर्लभ तस्वीरें भी लेंगे जो पृथ्वी से कभी दिखाई नहीं देता। यह इतिहास बनाने वाला पल है और आप इसे अपने घर से देख सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Iran के कब्ज़े में है अमेरिकी पायलट? क्या इसके बदले ईरान करेगा डील या निकलवाएगा खुफिया जानकारी

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।