Iran Terms for Ceasefire
    Photo Source - Google

    Iran Terms for Ceasefire: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है, जहां ईरान ने कूटनीतिक स्तर पर अपनी स्थिति बिल्कुल साफ कर दी है। तेहरान का कहना है, कि अब उसे कोई टेंपरेरी सीज़फायर नहीं चाहिए, बल्कि एक स्थायी और पक्का समाधान चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, ईरान अब आधे-अधूरे समझौतों से आगे बढ़ चुका है और चाहता है कि इस बार कोई भी डील लॉन्ग-टरेम पीस की गारंटी दे।

    चार शर्तें जो बदल सकती हैं खेल-

    ईरान ने अपनी रणनीति को चार अहम शर्तों के साथ पेश किया है। इन शर्तों में सबसे बड़ा संदेश यह है, कि अब युद्ध को सिर्फ रोकना नहीं, बल्कि हमेशा के लिए खत्म करना जरूरी है। ईरान ने साफ कर दिया है, कि वह किसी भी तरह के शॉर्ट-टर्म सीज़फायर को स्वीकार नहीं करेगा। इसके साथ ही, वह चाहता है, कि एक बाइंडिंग एग्रीमेंट हो, जो भविष्य में दोबारा संघर्ष की संभावना खत्म कर दे।

    सबसे अहम बात यह है, कि होरमुज जलडमरूमध्य, जो दुनिया के तेल सप्लाई का एक बड़ा रास्ता है, उसे तभी खोला जाएगा जब स्थायी शांति सुनिश्चित हो। साथ ही, ईरान अमेरिका और इजरायल से यह भी चाहता है, कि भविष्य में किसी तरह का हमला न करने की गारंटी दी जाए।

    दबाव में कोई डील नहीं-

    ईरान का मानना है, कि पहले भी कई बार सीज़फायर हुए, लेकिन वे ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए। यही वजह है, कि अब तेहरान किसी भी तरह की डेडलाइन या प्रेशर में बातचीत करने को तैयार नहीं है। यह रुख साफ तौर पर दिखाता है, कि ईरान इस बार अपनी शर्तों पर ही आगे बढ़ना चाहता है और किसी जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहता।

    होरमुज बना सबसे बड़ा हथियार-

    होरमुज जलडमरूमध्य इस पूरे विवाद का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। यह रास्ता ग्लोबल ऑइल सप्लाई के लिए लाइफलाइन माना जाता है। ईरान ने इस मार्ग पर नियंत्रण कड़ा कर दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चिंता बढ़ गई है। अमेरिका लगातार इसे खोलने का दबाव बना रहा है, ताकि एनर्जी मार्केट स्टेबल रह सके। लेकिन ईरान का साफ कहना है, जब तक स्थायी शांति नहीं, तब तक रास्ता भी नहीं।

    ट्रंप को ईरान का तंज-

    इस बीच ट्रंप के सख्त बयान और डेडलाइन ने माहौल को और गर्म कर दिया है। ट्रंप ने चेतावनी दी थी, कि अगर तय समय तक होरमुज नहीं खोला गया, तो बड़ा सैन्य एक्शन हो सकता है। लेकिन ईरान ने इस पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। ज़िम्बाबे और साउथ अफ्रीका में ईरानी दूतावासों ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा, कि चाबी खो गई है और रास्ता सिर्फ दोस्तों के लिए खुला है।

    ये भी पढ़ें- Iran के कब्ज़े में है अमेरिकी पायलट? क्या इसके बदले ईरान करेगा डील या निकलवाएगा खुफिया जानकारी

    आगे क्या होगा?

    मिडिल ईस्ट का यह संकट अब सिर्फ एक क्षेत्रीय मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया की इकोनॉमी और ऑइल सप्लाई पर पड़ सकता है। ईरान का सख्त रुख साफ संकेत देता है, कि आने वाले दिनों में बातचीत आसान नहीं होगी। अब नजर इस बात पर है, कि क्या अमेरिका और उसके सहयोगी ईरान की इन शर्तों को मानते हैं या फिर टकराव और बढ़ेगा।

    ये भी पढ़ें- तुर्की के पास भूकंप के बाद आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी, क्या थी यह?

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।