Digital Passport: हाल ही में दुनिया का पहला डिजिटल पासपोर्ट फिनलैंड ने पेश किया है। डिजिटल पासपोर्ट एक मोबाइल एप्लीकेशन है, जो यात्रियों को भौतिक पासपोर्ट ले जाने की बजाय अपने स्मार्टफोन पर ही पासपोर्ट रखने और उसे किसी के भी सामने प्रेजेंट करने की परमिशन देती है। फिनलैंड ने अपना डिजिटल पासपोर्ट प्रोजेक्ट कैसे लांच किया और इससे क्या फायदे होंगे आइए जानते हैं-
यात्रा प्रौद्योगिकी और सुरक्षा में सुधार के लिए-
फिनलैंड ने फिनिश पुलिस, फिनएयर और और एयरपोर्ट संचालक के सहयोग से 28 अगस्त 2023 को एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। यह प्रोजेक्ट यात्रा प्रौद्योगिकी और सुरक्षा में सुधार के लिए डिजिटल पासपोर्ट की टेस्टिंग करने के लिए यूरोपीय संघ की एक बड़ी पहल का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट में हेलसिंकी से यूके और वापस आने वाले कुछ फिनएयर फ्लाइट के यात्री शामिल हैं, जो मेन पुलिस स्टेशन की लाइसेंस सेवाओं में अपने Digital Passport को पंजीकृत कर सकते हैं।
FIN DTC पायलट ऐप-
यात्रियों को FIN DTC पायलट ऐप डाउनलोड करना होगा, जो उनकी पहचान करने के लिए उनके चेहरे और बायोमैट्रिक डाटा का इस्तेमाल करता है। यात्री जाने से 36 से 4 घंटे पहले ऐप के माध्यम से अपना डाटा फिनिश बॉर्डर गार्ड को भेज सकते हैं और सीमा नियंत्रण पर एक कर कोड को स्कैन करने के लिए अपने पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फरवरी 2024 को लागू-
इस पासपोर्ट को बनाने का उद्देश्य है दस्तावेजों और मानवीय संपर्क की आवश्यकता को कम करने, यात्रा को तेज और सुगम बनाना के है। यह परियोजना फरवरी 2024 को लागू होगी और इसका यूजर्स के लिए मूल्यांकन किया जाएगा। हालांकि फिनलैंड एकमात्र देश नहीं है जो डिजिटल पासपोर्ट प्रोजेक्ट को विकसित या कार्यान्वित कर रहा है।
ये भी पढ़ें- Mother of 13Doll’s: लाखों रुपए खर्च कर महिला बनी 13 डॉल्स की मां,जानें
अन्य देश-
दक्षिण कोरिया, पोलैंड, यूके और अमेरिका जैसे अन्य देश भी इस तरह की पहल पर काम कर रहे हैं। यूक्रेन, सिंगापुर, चीन, इज़राइल और एस्टोनिया जैसे कुछ देशों ने कोविड महामारी के दौरान यात्रा की सुविधा के लिए डिजिटल स्वास्थ्य या वैक्सीन पासपोर्ट पेश किए हैं। आने वाले समय में डिजिटल पासपोर्ट आम और लोकप्रिय होने की उम्मीद है, क्योंकि यह यात्रियों के लिए सुविधा और सुरक्षा प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें- Pakistan: दूसरे देश जाकर भीख मांग रहे हैं पाकिस्तानी नागरिग, जानें डिटेल