Burj Khalifa Iran Attack: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है और इसी बीच दुबई से एक ऐसी खबर आई, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। सोशल मीडिया पर Burj Khalifa यानी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के ऊपर से धुआं उठते हुए कई डरावने वीडियो वायरल हो गए। लोग घबरा गए, अफवाहें फैलने लगीं और देखते ही देखते यह मामला दुनियाभर की सुर्खियों में आ गया।
इसके साथ ही दुबई के मशहूर Palm Jumeirah इलाके में भी आग लगने की खबर सामने आई। दुबई मीडिया कार्यालय ने पुष्टि की, कि इस घटना में कम से कम चार लोग घायल हुए और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
⚡️ Attack on Dubai: Explosions near Burj Khalifa
— NEXTA (@nexta_tv) February 28, 2026
An Iranian missile landed in a prestigious area on the artificial Palm Jumeirah island.
The area is home to luxurious hotels popular with Russian tourists. One of them caught fire. pic.twitter.com/GPEGtiUE2O
Burj Khalifa पर हमला हुआ?
X पर कई लोगों ने दावा किया, कि Burj Khalifa को ड्रोन से निशाना बनाया गया है और ईरानी मिसाइल Dubai Mall के पास तक पहुंची। एक यूज़र ने लिखा, “ईरान ने Burj Khalifa और Dubai Mall पर हमला किया।” वहीं किसी ने कहा, कि मिसाइल इमारत के बेहद करीब जाकर गिरी।
लेकिन इन सब दावों के बीच UAE के राजनीतिक विश्लेषक अहमद शरीफ ने साफ कहा, कि इमारत को खाली नहीं कराया गया है। वहां रहने वाले लोगों ने खुद वीडियो साझा करते हुए दिखाया, कि इमारत पूरी तरह सुरक्षित है, कोई नुकसान नहीं हुआ।
We are being lied to
— Books (@Booksey) February 28, 2026
Many are posting videos of Bahrain as if it’s Dubai
Don’t believe what you see in the media they’re lying.
Dubai mall and Burj Khalifa aren’t being evacuated, how do I know this?
I LIVE THERE
I will be posting videos live in Dubai right by Burj Khalifa. pic.twitter.com/cHt8XMlb61
UAE की वायु रक्षा प्रणाली ने ईरानी मिसाइलों को किया नष्ट-
UAE के रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी करके पूरी स्थिति स्पष्ट की। मंत्रालय ने बताया, कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने ईरानी मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट कर दिया। यह अभियान बहुत कुशलता से अंजाम दिया गया और नुकसान सीमित रहा।
हालांकि मंत्रालय ने यह भी माना, कि मार गिराई गई मिसाइलों का मलबा अबू धाबी और दुबई के कई इलाकों में गिरा, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
दुबई हवाई अड्डे पर अफरातफरी-
दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जो हुआ, वो किसी बुरे सपने से कम नहीं था। पहले उड़ानों में देरी हुई, फिर देखते ही देखते पूरी सेवाएं ठप हो गईं। Emirates ने रविवार रात तीन बजे तक सभी उड़ानें रद्द कर दीं। Qatar Airways ने आधी रात तक परिचालन रोका और Etihad Airways ने रविवार दोपहर तक का निलंबन घोषित किया।
ये भी पढ़ें- कैमरे में कैद खौफनाक मंज़र! ईरानी मिसाइल के बहरीन में अमेरिकी अड्डे पर हमले का वीडियो आया सामने
ईरान, इराक, इज़राइल, सीरिया, कुवैत और UAE इन सभी देशों ने अपना हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से बंद कर दिया। Air France, Air India, Turkish Airlines, Lufthansa समेत कई बड़ी विमान सेवाओं ने भी अपनी उड़ानें रद्द करने का एलान किया। दुबई, जो हमेशा चमक-धमक और रौनक के लिए जाना जाता है, वहां फिलहाल सन्नाटा पसरा है।
ये भी पढ़ें- Iran War: किताबों के बीच बिखर गई ज़िंदगियां, ईरान के स्कूल पर हमले में गवाई इतनी मासूम बच्चियों ने जान



