Iran Attack
    Photo Source - Google

    Iran Attack: खाड़ी देशों में पहले से ही तनाव का माहौल है और इसी बीच एक ऐसी खबर आई, जिसने भारत की चिंता बढ़ा दी। Palau देश का झंडा लगा तेल टैंकर ‘Skylight’ ओमान के तट के पास, Khasab बंदरगाह से महज पांच समुद्री मील उत्तर में, Strait of Hormuz से गुजर रहा था, तभी उस पर हमला हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले के पीछे ईरान का हाथ बताया जा रहा है। टैंकर से धुएं के गुबार उठते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा।

    15 भारतीय नाविक थे सवार-

    इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही, कि जहाज पर सवार सभी 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया। ओमान के मारीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ने बताया, कि इनमें 15 भारतीय नागरिक और 5 ईरानी नागरिक शामिल थे। हालांकि राहत के बीच एक चिंताजनक खबर भी आई, चार क्रू मेंबर्स को चोटें आई हैं, जिनकी गंभीरता अलग-अलग बताई जा रही है।

    उन्हें तुरंत जरूरी इलाज के लिए ट्रांसफर कर दिया गया। Gulf News की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिली। फिलहाल ओमानी अधिकारियों ने न तो टैंकर को हुए नुकसान की पूरी जानकारी दी है और न ही हमले के स्रोत की आधिकारिक पुष्टि की है।

    मध्य पूर्व में आग, ईरान के शीर्ष नेता मारे गए-

    यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब मध्य पूर्व में हालात बेहद संवेदनशील हैं। अमेरिका और इजराइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई सहित कई बड़े अफसर मारे गए हैं। इनमें ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुल रहीम मौसावी और रक्षा मंत्री अज़ीज़ नासिरज़ादेह भी शामिल हैं। ईरानी सरकारी मीडिया IRNA के अनुसार और भी कई सैन्य कमांडर मारे गए हैं, जिनके नाम बाद में जारी किए जाएंगे।

    इजराइली वायुसेना ने की पुष्टि-

    इससे पहले रविवार को इजराइली वायुसेना ने खुद पुष्टि की, कि उसके लड़ाकू विमानों ने ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए। इजराइल ने अपने X पोस्ट में लिखा, कि Ali Shamkhani, Mohammad Pakpour समेत ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 वरिष्ठ अधिकारी मारे गए।

    ये भी पढ़ें- Iran War: किताबों के बीच बिखर गई ज़िंदगियां, ईरान के स्कूल पर हमले में गवाई इतनी मासूम बच्चियों ने जान

    खाड़ी देशों पर भी ईरान का पलटवार-

    इन हमलों के जवाब में ईरान ने UAE, सऊदी अरब, कुवैत, कतर और बहरीन सहित कई खाड़ी देशों पर जवाबी हमले किए। इस पूरे घटनाक्रम के बीच Skylight टैंकर पर हुआ हमला इस बात का संकेत है, कि समुद्री रास्ते भी अब इस संघर्ष की जद में आ गए हैं। भारत सरकार की नजर अपने नागरिकों की सुरक्षा पर बनी हुई है।

    ये भी पढ़ें- क्या ईरानी ड्रोन ने किया Burj Khalifa पर हमला? धुएं और धमाकों के वीडियो वायरल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।