Baba Vanga Prediction
    Photo Source - Google

    Baba Vanga Prediction: इज़राइल और अमेरिका के ईरान पर संयुक्त हमलों ने पश्चिम एशिया को एक ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया है, जहां से तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका हकीकत लगने लगी है। ईरान ने जवाब में UAE, बहरीन, सऊदी अरब और कतर पर हमले किए। आग चारों तरफ फैलती जा रही है और इन सबके बीच इंटरनेट पर एक नाम बार-बार आ रहा है, बाबा वेंगा। वो अंधी बुल्गारियाई भविष्यवक्ता, जिन्हें “बाल्कन का नास्त्रेदमस” भी कहा जाता है।

    कौन थीं बाबा वेंगा और क्यों मानते हैं लोग उनकी बात?

    बाबा वेंगा 1996 में 85 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। लेकिन उनकी भविष्यवाणियां आज भी लोगों को चौंकाती हैं। राजकुमारी डायना की मौत और 9/11 के Twin Tower हमले, इन्हें बाबा वेंगा की सटीक भविष्यवाणियों में गिना जाता है और अब 2026 में विश्वयुद्ध की उनकी भविष्यवाणी सच होती दिख रही है, कम से कम सोशल मीडिया पर तो यही माहौल है।

    नास्त्रेदमस ने दी थी 7 महीने की समयसीमा-

    बाबा वेंगा के साथ-साथ फ्रांसीसी ज्योतिषी नास्त्रेदमस का नाम भी इन दिनों ज़ोर-शोर से लिया जा रहा है। 1555 में लिखी उनकी किताब ‘Les Propheties’ में कथित तौर पर हिटलर के उदय, 9/11 और फ्रांसीसी क्रांति जैसी घटनाओं का पूर्वाभास मिलता है। 2026 के लिए उनकी किताब में एक पंक्ति है, जो कहती है “सात महीने का महायुद्ध, बुराई से मरे लोग।” अगर इस भविष्यवाणी को सच माना जाए तो फरवरी के अंत में शुरू हुआ यह युद्ध सितंबर 2026 तक खत्म हो सकता है।

    क्या यह सच में तीसरा विश्वयुद्ध है?

    यह सवाल आज हर जगह उठ रहा है। एक तरफ अमेरिका और इज़राइल हैं, दूसरी तरफ ईरान और उसके समर्थक। खाड़ी देश निशाने पर हैं, होरमुज़ जलडमरूमध्य बंद होने की कगार पर है और वैश्विक तेल आपूर्ति पर खतरा मंडरा रहा है। भले ही इसे आधिकारिक तौर पर तीसरा विश्वयुद्ध न कहा जाए, लेकिन इसके असर दुनिया के हर कोने में महसूस हो रहे हैं, भारत में पेट्रोल की कीमतों से लेकर वैश्विक शेयर बाज़ार तक।

    ये भी पढ़ें- US ने Pakistan के जरिए Iran को भेजा 15 पॉइंट का सीजफायर प्रपोजल, जानिए क्या हैं मांगें

    भविष्यवाणी या संयोग-

    बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां मानें या न मानें, यह हर इंसान का अपना फैसला है। लेकिन जब दुनिया में इतनी उथल-पुथल हो तो पुरानी बातें याद आना स्वाभाविक है। जो तय है वो यह है, कि इस संकट का हल बातचीत और कूटनीति में है न कि बमों और मिसाइलों में।

    ये भी पढ़ें- Trump के 15 पॉइंट सीज़फायर प्लान को Iran ने किया रिजेक्ट, खुद रखी अपनी ये 5 शर्तें

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।