Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कार में बैठे एक शख्स को चप्पलों से मारती नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है, कि यह घटना दिल्ली यूनिवर्सिटी की है और इसमें लव जिहाद या किसी समुदाय से जुड़ा मामला है। लेकिन जांच में सामने आई सच्चाई इन दावों से बिल्कुल अलग है।
वायरल दावों में क्या कहा गया?
वीडियो को शेयर करते हुए कुछ यूजर्स ने दावा किया, कि एक विदेशी युवक दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्राओं को बहला-फुसलाकर फंसाने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद लड़कियों ने उसे पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। वहीं कुछ अन्य पोस्ट्स में इसे जातीय टिप्पणी और अलग-अलग संगठनों से जोड़कर भी पेश किया गया। इन दावों ने वीडियो को और ज्यादा सनसनीखेज बना दिया।
जांच में सामने आई असली सच्चाई-
जब इस वीडियो की पड़ताल की गई, तो यह मामला भारत का नहीं, बल्कि University of Dhaka का निकला। बांग्लादेश के मीडिया संस्थानों में 26 अप्रैल को इस घटना की खबर प्रकाशित हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना यूनिवर्सिटी परिसर के पास हुई, जहां एक युवक छात्राओं के साथ अशोभनीय हरकतें कर रहा था।
Belt treatment to Bangladeshi jihadi by Delhi University Girls
— TarkKshatriya (@OpJakharBeyoung) April 28, 2026
The accused was caught red-handed at DU, giving false advice to Hindu girls in an alleged attempt to involve them in Love Jihad, after which he was beaten before being turned over to the police pic.twitter.com/HUMq2zkr0u
बताया गया कि वह व्यक्ति यूनिवर्सिटी का छात्र नहीं था, बल्कि बाहरी था। उसकी हरकतों से परेशान होकर एक छात्रा ने उसे थप्पड़ मारा और अन्य छात्रों ने भी उसे पकड़ लिया। बाद में स्थिति बिगड़ने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और पुलिस को बुलाकर उस व्यक्ति को सौंप दिया।
अफवाह और सच्चाई के बीच फर्क-
इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि वायरल वीडियो को गलत संदर्भ के साथ फैलाया गया। ना तो इसका कोई संबंध “लव जिहाद” से है और ना ही यह दिल्ली यूनिवर्सिटी की घटना है। सोशल मीडिया पर बिना जांचे-परखे ऐसी जानकारी फैलाना लोगों को गुमराह कर सकता है और समाज में बेवजह तनाव पैदा कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: स्कूल का खाना खाकर बिगड़ी 5 साल के बच्चे की तबीयत, मां का वीडियो वायरल
क्यों खतरनाक है ऐसी गलत जानकारी?
आज के समय में सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो कुछ ही मिनटों में लाखों लोगों तक पहुंच जाता है। ऐसे में अगर उसके साथ गलत जानकारी जोड़ दी जाए, तो वह अफवाह का रूप ले लेता है। इससे ना सिर्फ लोगों की सोच प्रभावित होती है, बल्कि कई बार सामाजिक सौहार्द भी बिगड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: लग्ज़री फ्लैट में होता है चॉल जैसा हाल, रोज़ लगती है लाइन…



