Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है, कि बच्चों को अनुशासन सिखाने की सीमा आखिर क्या होनी चाहिए। इस वीडियो में एक पिता अपने छोटे बेटे को इंस्टाग्राम लाइव के दौरान बेल्ट से पीटता हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है, कि बच्चे को “स्मोकिंग” करते और मां के साथ बदतमीजी करने पर यह सजा दी गई।
हालांकि इस वीडियो की पूरी सच्चाई और लोकेशन की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इसने इंटरनेट पर ‘Good Parenting vs Bad Parenting’ की बहस को फिर से हवा दे दी है।
क्या है पूरा मामला?
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है, कि पिता गुस्से में अपने बेटे को सबक सिखाने के नाम पर मार रहा है और यह सब LIVE स्ट्रीम पर हो रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के मुताबिक, पिता का मानना था, कि इस तरह की सख्ती से बच्चे को सही रास्ते पर लाया जा सकता है। लेकिन सवाल यह उठ रहा है, कि क्या किसी बच्चे को इस तरह सार्वजनिक रूप से सजा देना सही है? खासकर तब, जब यह वीडियो इंटरनेट पर हमेशा के लिए मौजूद रह सकता है।
इंटरनेट पर बंटी राय-
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं दो हिस्सों में बंट गई हैं। कुछ लोगों ने इसे “जरूरी अनुशासन” बताया, तो कई यूजर्स ने इसे “हद से ज्यादा सजा” और “पब्लिक ह्यूमिलिएशन” करार दिया। एक यूजर ने लिखा, कि बच्चों को सिखाना जरूरी है, लेकिन मारपीट और उसे सोशल मीडिया पर दिखाना गलत है। वहीं दूसरे ने कहा कि आज के समय में बच्चों को सख्त अनुशासन की जरूरत है। कुछ लोगों ने यह भी कहा, कि इंटरनेट पर इस तरह के वीडियो डालना बच्चे के भविष्य पर बुरा असर डाल सकता है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: स्कूल का खाना खाकर बिगड़ी 5 साल के बच्चे की तबीयत, मां का वीडियो वायरल
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले-
यह पहली बार नहीं है जब पेरेंटिंग के तरीके पर बहस छिड़ी हो। इससे पहले एक महिला ने अपने बेटे को सजा देने के लिए उसका PS5 तुड़वा दिया था, क्योंकि वह घर के पालतू जानवर के साथ गलत व्यवहार कर रहा था। उस मामले में भी लोगों की राय बंटी हुई थी।
ये भी पढ़ें- Viral Video: क्या लव जिहाद की वजह से हिंदू लड़की ने की मुस्लिम की पिटाई, जानिए वीडियो के पीछे की कहानी



