Viral Video: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपास के रेलवे स्टेशन से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक यात्री और महिला टिकट क्लर्क के बीच तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। मामला सिर्फ एक टिकट का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा कर रहा है।
लाइन में नहीं था, फिर भी टिकट कैसे मिला?
वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति, जो टोकन लेकर लाइन में खड़ा था, क्लर्क से सवाल करता है, कि एक अन्य व्यक्ति को बिना लाइन में लगे टिकट क्यों दिया जा रहा है। यात्री का आरोप है, कि वह व्यक्ति एक ब्रोकर है और उसे बार-बार प्राथमिकता दी जा रही है, चाहे स्लीपर क्लास हो या AC।
उसका गुस्सा वीडियो में साफ झलकता है, जब वह कहता है, कि “क्या हर बार इनका ही नंबर पहले आता है? और क्लर्क पर मिलीभगत का आरोप भी लगाता है। यह सवाल आम यात्रियों की उस फ्रस्टेशन को दिखाता है, जो लंबे समय से Tatkal टिकट बुकिंग में गड़बड़ी को लेकर महसूस की जा रही है।
"Ticket Scam at Bhopal railway station." 🚨
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) April 13, 2026
A youth wanted a ticket, but the staff gave
it to a broker who was not even in the queue. This shows a nexus between staff & agents. We demand quick action against this.
Such illegal marketing must be banned. pic.twitter.com/1zH0IqnjIp
बहस बढ़ी, सोशल मीडिया पर शिकायत की धमकी-
जैसे-जैसे बहस बढ़ती गई, यात्री ने वीडियो रिकॉर्ड करते हुए रेलवे के बड़े अधिकारियों को टैग करने की बात कही। उसने यहां तक कह दिया, कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो मामला ऊपर तक जाएगा और नौकरी पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, महिला क्लर्क ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और उल्टा यात्री के व्यवहार को गलत बताया। यह स्थिति कुछ ही मिनटों में विवाद से टकराव में बदल गई, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने भी देखा।
सोशल मीडिया पर उठी कार्रवाई की मांग-
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया, जिसके बाद लोगों ने रेलवे सिस्टम पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई यूजर्स ने इसे “ब्रोकर और स्टाफ की मिलीभगत” का उदाहरण बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की।
वीडियो के साथ लिखा गया, कि एक युवक टिकट लेने आया था, लेकिन स्टाफ ने लाइन में न खड़े ब्रोकर को टिकट दे दिया। इससे साफ होता है, कि सिस्टम में कहीं न कहीं गड़बड़ी है, जिसे ठीक करना जरूरी है।
रेलवे प्रशासन हरकत में, जांच के आदेश-
वीडियो के वायरल होते ही भोपाल के DRM ऑफिस ने मामले का संज्ञान लिया। रेलवे प्रशासन ने कहा, कि इस घटना को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है और जल्द ही जांच शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा, कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- 40 लाख की नौकरी छोड़ी, यूके से लौटे भारत, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताई वो वजह जो पैसों से बड़ी थी
आम यात्रियों की चिंता क्यों बढ़ी?
Tatkal टिकट हमेशा से यात्रियों के लिए एक जरूरी, लेकिन चैलेंजिंग विकल्प रहा है। ऐसे में अगर ब्रोकर और स्टाफ के बीच मिलीभगत के आरोप सामने आते हैं, तो यह आम लोगों के भरोसे को कमजोर करता है। यह घटना सिर्फ एक स्टेशन की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में ट्रांसपैरेंसी और अकाउंटेबिलीटी की जरूरत को उजागर करती है। अब सभी की नजर इस बात पर है, कि रेलवे इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: प्रोडक्ट मैनेजर की गई नौकरी, अब बिहारी टाकोस बेचकर हर महीने कमा रहे ₹1.3 करोड़



