Viral Video: देशभर के हवाई अड्डों पर IndiGo के यात्रियों का गुस्सा अब सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। सैकड़ों लोग घंटों से बिना किसी स्पष्ट जानकारी के एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। यात्रियों का आरोप है, कि हेल्प डेस्क पर बार-बार गुहार लगाने के बाद भी न तो कोई स्टाफ मेंबर मदद के लिए मौजूद है और न ही कोई ऐनाउंसमेंट हो रहा है। जबकि एक के बाद एक फ्लाइट्स कैंसिल या घंटों डिले हो रही हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यात्रियों ने अपनी परेशानी शेयर की है। उनका कहना है, कि इनफॉर्मेशन बोर्ड पर “ऑन-टाइम” दिखाया जा रहा था, लेकिन आखिरी समय में अचानक फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। इससे परिवार और ऑफिस जाने वाले यात्री बुरी तरह फंस गए।
वायरल वीडियो में दिखी यात्रियों की मजबूरी-
X यूजर आयुष कुचिया द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो इस गुस्से की तस्वीर बन गया है। वीडियो में परेशान यात्री घंटों से इंतजार करते दिख रहे हैं, लेकिन एयरलाइन स्टाफ की ओर से कोई जानकारी नहीं मिल रही। एक यात्री तो इमोशनल होकर गिड़गिड़ाने लगा, “कोई मेरे बॉस से कह दो कि मुझे नौकरी से न निकालें।”
My @IndiGo6E flight is delayed for hours and passengers are stuck with no clear communication. I even have a video of people raising concerns. This needs urgent attention. #IndiGo #Delay #6E979 pic.twitter.com/iKKdGftKoo
— Ayush Kuchya (@KuchyaAyush) December 3, 2025
उसे डर था कि देरी की वजह से उसकी जॉब चली जाएगी। एक अन्य यात्री ने बताया, कि उन्हें सिर्फ यह कहा गया, कि “कैप्टन अभी तक नहीं आया है।” वहीं एक बुजुर्ग यात्री ने साफ शब्दों में कहा, “अब मुझे इन पर भरोसा नहीं रहा।” आयुष ने बताया कि उनके ससुर बीमार हैं, लेकिन एयरलाइन से कोई अपडेट न मिलने की वजह से वे बेबस हैं।
देशभर के एयरपोर्ट्स पर एक जैसी कहानी-
हैदराबाद से एक यूजर ने टर्मिनल पर अफरातफरी का वीडियो शेयर किया और IndiGo की मैनेजमेंट को कोसा। उनका कहना था कि समय पर कम्युनिकेशन होता तो यह स्थिति बन ही नहीं पाती। पुणे से डॉ. प्रशांत पनसरे ने आरोप लगाया, कि बोर्डिंग गेट पर कोई स्टाफ ही मौजूद नहीं था।
यात्री खुद अपनी व्यवस्था कर रहे थे, जबकि डिस्प्ले बोर्ड पर फ्लाइट ऑन-टाइम दिखाई जा रही थी। अहमदाबाद से भी यात्रियों ने तनाव की खबर दी। एक पोस्ट में माहौल को “निराशाजनक और अपमानजनक” बताया गया।
DGCA ने लिया संज्ञान, IndiGo ने मांगी माफी-
ऑनलाइन और जमीन पर बढ़ते असंतोष को देखते हुए, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने IndiGo के प्रतिनिधियों को आज दोपहर 2 बजे इमरजेंसी मीटिंग के लिए बुलाया है। एविएशन रेगुलेटर बड़े पैमाने पर हुई, गड़बड़ी की जांच कर रहा है, जिसमें आज अकेले करीब 200 फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: 6 साल की बच्ची खुद लगाती है इंसुलिन का इंजेक्शन, देखें वीडियो वायरल
बुधवार को भी 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं, खासकर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में। IndiGo, जो रोजाना लगभग 2,300 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है, ने माफी मांगी है। एयरलाइन ने कहा, कि टेक्नोलॉजी में माइनर ग्लिचेस, विंटर शेड्यूलिंग, खराब मौसम, एयरस्पेस में भीड़ और क्रू रोस्टरिंग के नए नियमों ने मिलकर उनके नेटवर्क को प्रभावित किया। कंपनी का कहना है कि मुश्किलें उनके अनुमान से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ीं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: शादी के बाद के गीतों में गिटार लेकर पहुंची नई दुल्हन, देखें वीडियो हो रहा वायरल



