Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: विदेश घूमने गए भारतीय पर्यटकों का एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंडोनेशिया के बाली में चार भारतीय टूरिस्ट्स पर होटल का सामान चोरी करने का आरोप लगा है, जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यह घटना बाली के उबुद इलाके के एक रिजॉर्ट की बताई जा रही है, जहां ये पर्यटक कुछ दिनों से ठहरे हुए थे।

    सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में होटल स्टाफ को चेक-आउट के दौरान यात्रियों के बैग चेक करते देखा जा सकता है, जिससे मामला और भी चर्चा में आ गया।

    बैग चेकिंग में क्या-क्या मिला-

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब ये टूरिस्ट्स चेक-आउट कर रहे थे, तब होटल स्टाफ को कुछ सामान गायब होने का शक हुआ। इसके बाद उनके बैग की जांच की गई, जिसमें कई होटल की चीजें मिलीं। इनमें तौलिए, हेयर ड्रायर, किमोनो रोब, डोरमैट, टीवी रिमोट का बॉक्स और खाने-पीने के बर्तन तक शामिल थे। यह देखकर होटल स्टाफ भी हैरान रह गया और तुरंत मामले को मैनेजमेंट तक पहुंचाया गया।

    वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर गुस्सा-

    इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया, जिसके बाद यूजर्स ने इसे “शर्मनाक” बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने कहा, कि इस तरह की हरकतें विदेशों में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। लोगों ने यह भी याद दिलाया, कि 2019 में भी बाली से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें भारतीय परिवार पर इसी तरह के आरोप लगे थे।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: रैली की वजह से लगा जाम, तो सीधा मंत्री से भीड़ गई महिला, कहा निकलो यहां से..

    बिना पुलिस केस के सुलझा मामला-

    हालांकि मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, होटल और टूरिस्ट्स के बीच आपसी सहमति से इस विवाद को सुलझा लिया गया। टूरिस्ट्स ने सभी सामान वापस कर दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्हें चेक-आउट करने की अनुमति दे दी गई।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: शादी के जोड़े में दूल्हे राजा ने ठीक की अनजान की बाइक, वजह जान भर आएगा दिल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।