Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं। इस वीडियो में एक महिंद्रा थार SUV को एक बड़े हाईवे साइनबोर्ड के अंदर फंसा हुआ दिखाया गया है। वो साइनबोर्ड जिस पर “Delhi, Gurugram, Jaipur, Exit 22, NH-48” लिखा हुआ है, उसमें थार काफी ऊंचाई पर अटकी नज़र आ रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो इतनी तेज़ी से फैला, कि हज़ारों लोगों ने इसे असली एक्सीडेंट समझकर शेयर कर दिया।
पहली नज़र में लगा असली-
वीडियो देखने पर ऐसा लगता है, जैसे थार ने रोड से उछलकर सीधे उस ऊंचे साइनबोर्ड में जगह बना ली हो। सीन को और असली बनाने के लिए एक रैंप वाले ट्रक को भी वीडियो में दिखाया गया था, जैसे उसी की मदद से गाड़ी ऊपर पहुंची हो। लेकिन जैसे ही थोड़ा ध्यान से देखा गया, कई चीज़ें अजीब लगने लगीं। एक SUV इतनी ऊंचाई तक कैसे पहुंच सकती है और वहां इतनी पर्फेक्टली टिकी कैसे रह सकती है? यह बेसिक लॉजिक के हिसाब तो सही नहीं था।
यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक थार गाड़ी है जो सीधे बोर्ड में घुसी हुई दिख रही है..!
— Ramesh Meena (@MeenaRamesh91) February 18, 2026
वीडियो में देखकर लग रहा है यह NH 48 है जो दिल्ली गुड़गांव और जयपुर की तरफ जा रहा है..!
आजकल थार गाड़ी वालों के कारनामे ऐसे ही देखने को मिल रहे हैं…!
शायद ये थार गाड़ी जयपुर की तरफ जा… pic.twitter.com/G3bDZQYIRz
जांच में खुला राज़-
Fact-check करने पर सामने आया, कि यह वीडियो पूरी तरह से एआई जनरेटिड है। जो ट्रक वीडियो में दिखाया गया था, वो भी आर्टिफिशियल बनाया गया था। NH-48 के एग्ज़िट 22 पर ऐसी कोई भी असली घटना नहीं हुई है। कोई एक्सीडेंट नहीं, कोई FIR नहीं और न ही किसी न्यूज़ एजेंसी ने इसे कन्फर्म किया। यानी जो दिख रहा था, वो सिर्फ एक इल्युज़न था, जिसे बड़ी चालाकी से तैयार किया गया था।
ये भी पढ़ें- Viral Video: चलती ट्रेन में शराब पीने का वीडियो वायरल होने से मचा वबाल
AI का खेल और हम सबकी ज़िम्मेदारी-
यह मामला सिर्फ एक वायरल वीडियो का नहीं है, यह एक बड़ी वॉर्निंग है। जैसे-जैसे AI टूल्स आम होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे फेक कंटेंट बनाना और उसे रियल दिखाना आसान होता जा रहा है। ऐसे वीडियो देखकर लोग घबरा जाते हैं, गलत इन्फोर्मेंशन शेयर करते हैं और कभी-कभी तो ब्रांग या जगह की रेप्युटेशन भी खराब हो जाती है। इसलिए ज़रूरी है, कि कोई भी चौंकाने वाला वीडियो देखें, तो पहले उसे वेरिफाई करें।
ये भी पढ़ें- चीनी रोबोट को बताया अपना अविष्कार? वीडियो वायरल होने पर खुली पोल, जानिए मामला



