Viral Video: चाय यह सिर्फ एक पेय नहीं, यह भारतीयों की रूह है। गली के कोने की दुकान हो या ऑफिस का कैंटीन चाय हर जगह है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, कि रोल्स रॉयस में बैठकर केसर की चाय पीने का अनुभव कैसा होगा? इंस्टाग्राम पर @deluxebhaiyaji नाम के एक यूज़र ने यही प्रयोग किया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान बन गया। “रॉयल चाय” यही था इस पूरे प्रयोग का सार।
ऐसे आया यह अनोखा आइडिया-
वीडियो में युवक पूरी कहानी खुद बताता है। पहले एक लग्ज़री कार किराए की दुकान से रोल्स रॉयस किराए पर ली 1 लाख रुपये में। फिर एक चाय वाले से बात की और डील पक्की की। पोस्टर छपवाए, स्नैक्स और टेबल का इंतज़ाम किया और कार को एक खास जगह पर खड़ा किया। जो भी वहां से गुज़रता, पोस्टर पढ़कर रुक जाता।
युवक उनसे पूछता, “क्या आपने कभी रोल्स रॉयस में चाय पी है? नहीं? तो 1,000 रुपये में आइए, कार के अंदर बैठिए और चाय का लुत्फ उठाइए।” ग्राहकों का स्वागत रोल्स रॉयस की छतरी से होता, फिर खास केसर चाय बनाकर वीआईपी अंदाज़ में परोसी जाती और दरवाज़ा बंद करके एक छोटी सवारी भी करवाई जाती।
घाटे में गए लेकिन मुस्कुराते रहे-
| विवरण | राशि |
|---|---|
| रोल्स रॉयस किराया | 1,00,000 रुपये |
| अन्य खर्च (चाय, स्नैक्स, पोस्टर आदि) | 8,000 रुपये |
| कुल लागत | 1,08,000 रुपये |
| कुल कमाई | 88,400 रुपये |
| कुल घाटा | 19,600 रुपये |
युवक ने बताया कि चाय का एक कप 300 रुपये में और कार में बैठने का अनुभव अलग से चार्ज किया। परिवार भी आए, अकेले भी आए, रोल्स रॉयस देखकर लोगों की भीड़ लग गई। घाटे का खुलासा करते हुए युवक ने कहा, “ठीक है, कम से कम मैंने लोगों को खुश किया!”
सोशल मीडिया पर मिली तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं-
वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूज़र ने लिखा, “यही होता है जब क्रिएटिविटी लग्ज़री से मिलती है, भले ही मुनाफा न हो।” एक अन्य ने कहा, “रोल्स रॉयस में 1,000 रुपये की चाय अनुभव के लिए है, चाय के लिए नहीं।” किसी ने तारीफ करते हुए लिखा, “कम से कम उसने घाटा ईमानदारी से माना, सोशल मीडिया पर यह बात दुर्लभ है।” कुछ लोगों ने कहा, “कंटेंट के लिए अच्छा आइडिया, बिज़नेस के लिए नहीं।”
ये भी पढ़ें- धोखाधड़ी की हद पार! गैस सिलेंडर में LPG की जगह पानी भरते कर्मचारी का वीडियो वायरल
सबक जो पैसों से बड़ा है-
यह प्रयोग भले ही मुनाफे में नहीं रहा, लेकिन इसने एक बात साबित की, लोग अनुभव के लिए पैसे देने को तैयार हैं। रोल्स रॉयस में बैठकर एक कप चाय पीने की याद शायद उन ग्राहकों को ज़िंदगी भर रहेगी और यह युवा जो घाटे में भी मुस्कुराता रहा, उसका यह जज़्बा ही असली जीत है।
ये भी पढ़ें- लॉयल्टी ने रोकी तरक्की? Microsoft टेकी ने बताया कैसे 4 साल पीछे रह गया उनका करियर



