Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और भावुक भी। वीडियो में एक छोटा बच्चा बालकनी की रेलिंग से खतरनाक तरीके से लटका नजर आता है, मानो किसी भी पल गिर सकता हो। तभी अचानक एक बंदर वहां आता है और फुर्ती दिखाते हुए बच्चे को अंदर की ओर धकेल देता है, जिससे उसकी जान बच जाती है। पहली नजर में यह वीडियो किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है, लेकिन अब इसकी सच्चाई को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
वीडियो ने जीता लोगों का दिल-
इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग बंदर को हीरो बता रहे हैं और उसकी समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स इसे मानवता का उदाहरण तक कह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई नेटिज़न्स और एक्सपर्ट्स इसकी प्रमाणिकता पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है, कि वीडियो में कुछ ऐसी चीजें दिख रही हैं, जो इसे पूरी तरह असली नहीं बनातीं।
क्या AI का कमाल है यह वीडियो?
टेक्नोलॉजी के इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है। एक्सपर्ट्स का मानना है, कि यह वीडियो AI टूल्स के जरिए बनाया गया हो सकता है या फिर इसे डिजिटल एडिटिंग से तैयार किया गया है। कुछ लोगों ने वीडियो के मूवमेंट और एंगल्स को देखकर कहा, कि यह “too perfect” लगता है, जो अक्सर AI जनरेटेड कंटेंट में देखा जाता है।
मीडिया संस्थानों ने भी नहीं की पुष्टि-
इस वायरल वीडियो को लेकर बड़ी मीडिया संस्थाएं भी सतर्क नजर आ रही हैं। कई प्रतिष्ठित न्यूज प्लेटफॉर्म्स ने साफ कहा है, कि वे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाए हैं। यानी फिलहाल यह कहना मुश्किल है, कि वीडियो सच है या सिर्फ एक अच्छी तरह से बनाया गया फेक कंटेंट। इसकी पुष्टि फैक्ट रिसर्च एफआर भी नहीं कर पाया है।
ये भी पढ़ें- ₹1 लाख में Rolls Royce किराए पर लेकर बेची चाय, लेकिन रॉयल चायवाले की कमाई करेगी ज़्यादा हैरान
पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं-
हालांकि यह वीडियो संदिग्ध माना जा रहा है, लेकिन यह भी सच है, कि पहले कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां जानवरों ने इंसानों या अन्य जीवों की मदद की है। उदाहरण के तौर पर 2025 में एक घटना में बंदर ने एक छोटे पिल्ले को पेड़ से सुरक्षित नीचे उतारा था। वहीं कुछ दुखद घटनाएं भी सामने आई हैं, जहां बंदरों ने बच्चों को नुकसान पहुंचाया है। यानी हर घटना का स्वरूप अलग होता है।
ये भी पढ़ें- लॉयल्टी ने रोकी तरक्की? Microsoft टेकी ने बताया कैसे 4 साल पीछे रह गया उनका करियर



