Viral Video: लखनऊ के विकास नगर इलाके से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी नाराजगी पैदा कर रहा है। इस वीडियो में एक गैस डिलीवरी बॉय को कथित तौर पर LPG सिलेंडर में पानी भरते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है, कि यह घटना गुलाचिन मंदिर के पास की है, जहां खुलेआम इस तरह की हरकत की गई। डिजिटल दौर में ऐसे वीडियो तेजी से फैलते हैं, और इस बार भी कुछ ही घंटों में यह मामला चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया।
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि एक व्यक्ति, जो गैस एजेंसी की यूनिफॉर्म में है, पहले सिलेंडर का वज़न करता है और फिर एक बाल्टी और गिलास की मदद से उसमें पानी डालता नजर आता है। वह सिलेंडर के पिन को एक स्क्रूड्राइवर जैसे औजार से दबाकर यह काम करता है। माना जा रहा है, कि यह सब सिलेंडर का वजन सही दिखाने के लिए किया गया, ताकि ग्राहक को कम गैस देकर भी पूरा चार्ज लिया जा सके। इस तरह की हरकत सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के साथ धोखा है।
🚨 Shocking viral video from Lucknow’s Vikas Nagar: Gas delivery boy caught filling an LPG cylinder with water near Gulachin Temple!
— ಸನಾತನ (सनातन) (@sanatan_kannada) April 15, 2026
Tampering with cylinders like this is extremely dangerous and puts lives at risk.
This is not just cheating it’s playing with fire. Authorities… pic.twitter.com/uvgd3XUXsS
प्रशासन हरकत में, जांच के आदेश-
इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया है। जिला आपूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने कहा है, कि वीडियो की जांच की जा रही है और दोषी की पहचान होते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी साफ किया, कि इस तरह की लापरवाही और धोखाधड़ी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है, कि संबंधित डिलीवरी बॉय किस एजेंसी से जुड़ा हुआ है।
सिर्फ धोखाधड़ी नहीं, जानलेवा खतरा भी-
LPG सिलेंडर से इस तरह छेड़छाड़ करना सिर्फ आर्थिक धोखाधड़ी नहीं है, बल्कि यह बेहद खतरनाक भी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सिलेंडर में पानी जाने से गैस लीकेज या विस्फोट का खतरा बढ़ सकता है, जिससे गंभीर हादसे हो सकते हैं। इसके अलावा, पानी की वजह से गैस सही तरीके से नहीं जलती, जिससे खाना बनाने में दिक्कत और उपकरणों को नुकसान हो सकता है। यानी यह मामला सीधे लोगों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट को लेकर हंगामा, वायरल वीडियो ने खोली सिस्टम की पोल
गैस की कमी और ब्लैक मार्केटिंग का एंगल-
यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब लखनऊ के कई इलाकों में LPG की कमी की खबरें आ रही हैं। एजेंसियों पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं और कुछ जगहों पर ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतें भी सामने आई हैं। गोमती नगर जैसे इलाकों में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिससे लोगों का भरोसा डगमगाने लगा है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: IPL 2026 में स्टेडियम का चिप्स स्कैम, 50 का पैकेट 100 रुपये में, स्टिकर हटाते ही खुली पोल



