Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की रैपिडो की बाइक से सड़क पर गिरते हुए दिखाई दे रही है। यह घटना तब हुई, जब वह अपना वीडियो बना रही थी और अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इस हादसे ने ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रियंका नाम की इस युवती ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए अपने डरावने अनुभव की पूरी कहानी बताई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है, कि वह रैपिडो बाइक पर पीछे बैठी है और अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह और चालक दोनों सड़क पर गिर जाते हैं।
भरोसा टूटने की व्यथा-
अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, "रैपिडो एक बस आप लोगों पे खुद से ज्यादा भरोसा था, अपने भी तोड़ दिया"। उसने बताया, कि मजाक को छोड़कर, वह ठीक है और इस घटना के बाद सीधे दफ्तर चली गई थी। उसने कहा, कि यह पहली बार था, जब उसे रैपिडो चालक की गाड़ी चलाने के तरीके से इतना असुरक्षित महसूस हुआ था। इसके साथ ही उसे हेलमेट देने से चालक ने मना कर दिया था और हेलमेट नहीं पहने हुए था खुद भी।
खतरनाक ड्राइविंग का सिलसिला-
प्रियंका ने बताया, कि चालक मुख्य सड़कों पर गलत दिशा में चल रहा था और तेज मोड़ ले रहा था। इससे उसकी दिल की धड़कन तेज हो गई और उसने पूरी स्थिति को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। वह कहती है, कि चालक की लापरवाही भरी गाड़ी चलाने का तरीका देखकर वह बहुत परेशान हो गई थी। स्थिति और भी खराब हो गई जब रैपिडो की बाइक एक अन्य दोपहिया वाहन से टकरा गई। यह हादसा दिल्ली पुलिस की गाड़ी के ठीक सामने हुआ था। हैरानी की बात यह है, कि पुलिस ने इस हादसे को देखने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पता चलता है, कि कैसे छोटी दुर्घटनाओं को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।
हादसे के बाद का दुख-
हादसे के बाद प्रियंका को चालक को पैसे देने पड़े और फिर वह पैदल ही गई। एक तरफ वह हादसे का शिकार हुई, दूसरी तरफ उसे सेवा के लिए भुगतान भी करना पड़ा। अपनी पोस्ट के अंत में प्रियंका ने रैपिडो कंपनी से अपील करते हुए लिखा, कि उन्हें जिम्मेदार लोगों को काम पर रखना चाहिए, न कि ऐसे लापरवाह चालकों को जो ऐसे चलाते हैं जैसे उनकी नौ जान हों।
वायरल हुआ वीडियो-
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला और इसे दस लाख से अधिक बार देखा गया। लोगों ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं और ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। कई लोगों ने प्रियंका की हिम्मत की तारीफ की, कि उसने इस घटना को सामने लाने का साहस दिखाया।
रैपिडो की प्रतिक्रिया-
वीडियो वायरल होने के बाद रैपिडो कंपनी ने जवाब दिया। कंपनी ने कहा, कि वे खुश हैं कि प्रियंका ठीक है। उन्होंने यह भी कहा, कि प्रियंका के कहने पर वे संबंधित कैप्टन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। हालांकि, अगर भविष्य में कोई समान समस्या आती है तो वे मदद करने को तैयार हैं। यह जवाब कई लोगों को संतोषजनक नहीं लगा, क्योंकि कंपनी ने चालक के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करने की बात नहीं की। लोगों का मानना है, कि ऐसे मामलों में कंपनियों को अधिक जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Viral Video: वन अधिकारी ने बचाई नन्हे बंदर की जान, देखें सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो
सोशल मीडिया पर मिले-जुले विचार-
इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग राय आई है। कुछ लोगों ने प्रियंका का साथ देते हुए कहा कि उसे कंपनी की सहायता टीम से संपर्क करना चाहिए और इस चालक की शिकायत करनी चाहिए, क्योंकि वह कई लोगों की जान को खतरे में डाल रहा है। वहीं कुछ लोगों ने चालक का बचाव करते हुए कहा, कि अगर वीडियो को ध्यान से देखा जाए तो पता चलता है, कि एक कार का दरवाजा अचानक खुला था, जिससे बाइक को दिशा बदलनी पड़ी और यह हादसा हुआ।
ये भी पढ़ें- Viral Video: Live रिपोर्टिंग के समय रिपोटर को मिला लापता लड़की का शव, वीडियो हो रहा वायरल