Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: पूरे देश में इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से हजारों यात्री परेशान हैं, लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर एक गायक ने इस मुश्किल घड़ी को यादगार बना दिया। इंस्टाग्राम क्रिएटर और गायक जैन रजा ने अपनी मुंबई-पटना फ्लाइट की देरी का फायदा उठाते हुए एयरपोर्ट पर ही लाइव कॉन्सर्ट शुरू कर दिया। उन्होंने गिटार पर मशहूर गाना “वो लम्हे” बजाया, जिसे देखकर थके-हारे यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है, कि जैन के चारों ओर भीड़ जमा हो गई है। कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं, तो कुछ घंटों से इंतजार कर रहे परेशान यात्री संगीत सुनकर खुश नजर आ रहे हैं। जैन ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “फ्लाइट डिले था तो लाइव कॉन्सर्ट शुरू कर दिया। इंडिगो ने डिले दिया, मैंने मेलोडी दिया।” उन्होंने यह भी मजाक में कहा, कि उनका सफर मुंबई से पटना का नहीं, बल्कि मुंबई से “पता नहीं कब जाएंगे” हो गया है।

    सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार-

    सोशल मीडिया यूजर्स ने जैन रजा की इस पहल की खूब तारीफ की है। लोगों ने इसे अनिश्चितता से भरे टर्मिनल में सकारात्मकता लाने की कोशिश बताया और इसे “अराजकता के बीच सबसे सुकून भरा पल” कहा। यह छोटा सा कॉन्सर्ट ऐसे समय में हुआ जब इंडिगो पिछले कई सालों की सबसे बड़ी परिचालन समस्या से जूझ रही है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: दिल्ली की शादी में दूल्हे ने लिया 8वां वचन, सुनकर हुए सब हैरान, देखें वायरल वीडियो

    इंडिगो का संकट जारी, 1000 से ज्यादा फ्लाइट रद्द-

    शुक्रवार को अकेले 1000 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द हो गईं, जिसमें दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की सभी उड़ानें पूरी तरह बंद रहीं। एयरलाइन ने शुरुआत में इन दिक्कतों के लिए पायलटों की गंभीर कमी और सर्दियों के शेड्यूलिंग दबाव को जिम्मेदार ठहराया। इस वजह से शादी, परीक्षा, इलाज और व्यावसायिक कार्यक्रमों के लिए जा रहे यात्री फंस गए। दिल्ली एयरपोर्ट ने आज यात्रियों को सलाह देते हुए कहा, कि फ्लाइट संचालन सामान्य होने की उम्मीद है, लेकिन यात्रियों को पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: दूल्हा-दुल्हन ने वीडियो कॉल से अटेंड की अपनी ही रिसेप्शन, इंडिगो की फ्लाइट..

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।