Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: आज के दौर में जहां हर कोई सफलता के पीछे भाग रहा है, वहीं हैदराबाद की 22 साल की एक युवती ने लोगों को रुककर सोचने पर मजबूर कर दिया है। Amazon में अकाउंट मैनेजर के तौर पर काम करने वाली दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपने काम के अनुभवों से मिली ऐसी सीख शेयर की, जो सीधे दिल को छू जाती है।

    काम से ज्यादा जिंदगी का सबक-

    दीपिका बताती हैं, कि उनका काम सिर्फ अकाउंट संभालना नहीं है, बल्कि इससे उन्हें जिंदगी को समझने का मौका मिला है। उन्होंने कहा, कि वे रोज उन सेलर्स के साथ काम करती हैं, जो शून्य से अपना बिजनेस खड़ा करते हैं। उनके मुताबिक, सबसे बड़ी बात उनकी कमाई नहीं, बल्कि वह हिम्मत है, जिससे वे शुरुआत करते हैं।

    उनका कहना है, कि “Start करना ही सबसे मुश्किल होता है,” और यही बात हमें अक्सर समझ नहीं आती। हम बड़े रिजल्ट के पीछे इतने भागते हैं, कि शुरुआत की अहमियत भूल जाते हैं।

    असफलता को रुकावट नहीं, सीख समझो-

    वीडियो में दीपिका ने यह भी बताया, कि उन्होंने कई लोगों को setbacks, technical issues और slow business phases से गुजरते देखा है। लेकिन खास बात यह है, कि ये लोग इन मुश्किलों को रुकने का कारण नहीं मानते, बल्कि सीखने का हिस्सा समझते हैं। यही माइंडसेट उन्हें आगे बढ़ाता है। उनकी यह सोच आज के युवाओं के लिए रिलेटेबल है, क्योंकि हम अक्सर पर्फेक्ट समय का इंतजार करते रहते हैं, जो शायद कभी आता ही नहीं।

    सोशल मीडिया पर लोगों का जुड़ाव-

    दीपिका का यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने कमेंट कर बताया, कि यह वही बात है, जो उन्हें सुनने की जरूरत थी। किसी ने कहा, कि “Start करना सच में सबसे मुश्किल होता है,” तो किसी ने लिखा, कि “हम पर्फेक्ट मूमेंट का इंतजार करते रहते हैं, जो कभी नहीं आता।”

    कई लोगों ने इस विचार को सिंपल, लेकिन पावरफुल बताया। एक यूजर ने लिखा, कि “हम ओवरथिंक करते हैं, जबकि हमें बस शुरुआत करनी चाहिए।” यह वीडियो एक तरह से लोगों के लिए रिमाइंडर बन गया है, कि प्रोग्रेस, पर्फैक्शन से ज्यादा जरूरी है।.

    ये भी पढ़ें- Viral Video: MLA के बेटे की थार ने 5 लोगों को मारी टक्कर, बोला हॉर्न बजा रहा था, लेकिन..

    युवाओं के लिए बड़ा संदेश-

    दीपिका का मैसेज साफ है, “Start before you’re ready.” यानी जब तक आप पूरी तरह तैयार महसूस करें, तब तक इंतजार मत करें। क्योंकि असल सीख और ग्रोथ तो शुरुआत करने के बाद ही आती है। आज के समय में जहां कंपैरेज़न और प्रेशर बहुत ज्यादा है, वहां यह सोच लोगों को हल्का महसूस कराती है। यह याद दिलाती है, कि हर बड़ी चीज एक छोटे कदम से शुरू होती है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: बंदर ने बचाई शख्स की जान, वीडियो हो रहा वायरल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।