Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: मध्य प्रदेश के रीवा शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। समान थाना क्षेत्र के पास स्थित फ्लाईओवर के नीचे, जहां आम दिनों में लोगों की भीड़ और चहल-पहल रहती है, वहीं एक युवक को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा गया। यह पूरी वारदात शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कैद हो गई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि युवक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहा है, लेकिन आरोपी उसे पकड़कर लाठी-डंडों और बेल्ट से लगातार मारते नजर आ रहे हैं। यह नजारा इतना भयावह था, कि देखने वालों की रूह कांप उठे।

    शराब के नशे में विवाद बना हिंसा की वजह-

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है, कि यह घटना दोस्तों के बीच हुए विवाद का नतीजा हो सकती है। बताया जा रहा है, कि सभी युवक शराब के नशे में थे और किसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई, कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते यह झगड़ा इतना उग्र हो गया, कि एक युवक को बेरहमी से पीट दिया गया। इस तरह के मामले यह सोचने पर मजबूर करते हैं, कि छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा और नशा किस तरह इंसान को हैवान बना देता है।

    ये भी पढ़ें- असफलता और सफलता के बीच फंसे हैं आप? Amazon मैनेजर की ये बात शायद आपकी ज़िंदगी कर देगी आसान

    वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में-

    घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। समान थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है, कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है, कि घायल युवक की हालत कैसी है और उसे कहां इलाज के लिए ले जाया गया है। इस लेख में जो वीडियो है वह दैनिक भास्कर से लिया गया है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: MLA के बेटे की थार ने 5 लोगों को मारी टक्कर, बोला हॉर्न बजा रहा था, लेकिन..

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।