भाषा बदलें

    Viral Video
    Photo Source - Twitter

    Viral Video: पुलिसकर्मी ने पुलिस स्टेशन में महिला से की बद्तमीज़ी

    Last Updated: 16 दिसम्बर 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Viral Video: हाल ही में उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी को पुलिस स्टेशन के अंदर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना उत्तर प्रदेश के लखनऊ की बताई जा रही है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी को महिला को अपशब्द कहते और चिल्लाते हुए, आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। इस तथ्य के बावजूद भी महिला पुलिसकर्मी से कहती है कि जब वह एक महिला से बात कर रहा हो तो उसे अपनी भाषा पर ध्यान देना जरूरी है।

    Viral Video में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल-

    हालांकि पुलिसकर्मी महिला की बात को ना सुनते हुए चिल्लाता है और उसका अपमान करना बंद नहीं करता। जब महिला कहती है कि उसे परेशान किया जा रहा है तो वह महिला से दुर्व्यवहार करता है और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद से पुलिस ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मी और महिला के बीच पैसों का लेनदेन हुआ था। जिसकी वजह से यह विवाद खड़ा हो गया। पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है।

    पुलिसकर्मी और महिला के बीच पैसों का लेनदेन-

    इस घटना के संज्ञान के बाद पुलिस ने अपनी ऑफिशियल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी कर बताया है कि यह घटना कृष्णा नगर के विजयनगर थाने की है और पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मी और महिला के बीच पैसों का लेनदेन हुआ था, जो की एक विवाद में बदल गया। महिला और सिपाही के बीच बहस होने के बाद से ही सिपाही ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया था। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि पुलिसकर्मी किसी तरह के पैसों के लेनदेन का जिक्र कर रहा है और वीडियो में आप यह भी सुन सकते हैं कि पुलिसकर्मी कह रहा है कि पैसा गुपचुप तरीके से दिया गया था। लकिन जब पैसे वापस देने के बाद आई तो पूरे लखनऊ को कैसे पता चल गया।

    महिला को गलती से उप निरीक्षक मनोज शर्मा की पिस्टल से गोली लग गई-

    उन्होंने अपमानजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया और टिप्पणियां भी की पुलिस में घटना पर ध्यान देते हुए उस पुलिसकर्मी निलंबित कर दिया है। इसके अलावा कुछ ही दिनों पहले यूपी से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया था यह मामला UP के अलीगढ़ से सामने आया था, एक पुलिस स्टेशन गई महिला को गलती से उप निरीक्षक मनोज शर्मा की पिस्टल से गोली लग गई। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, महिला को इलाज के लिए जएन मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया है। वीडियो में महिला को पुलिस स्टेशन प्रवेश में करते हुए और कुछ देर तक वहां खड़े रहते हुए दिखाया गया था। कुछ देर बाद एक पुलिस अधिकारी पहुंचा और सब इंस्पेक्टर को एक पिस्टल दी।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: भीख मांग कर करोड़पति बनी पाकिस्तान की ये लड़की, जानें कैसे

    इंस्पेक्टर पिस्तौल साफ कर रहा था-

    जैसे ही सब इंस्पेक्टर पिस्तौल साफ कर रहा था तो गलती से गोली चल गई और वह गोली सीधा महिला के सिर के पीछे जा लगी, जिससे वह महिला जमीन पर गिर पड़ी। इस घटना के बाद से पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया था। लेकिन इस घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मी फरार हो गया था। वह महिला पुलिस स्टेशन में पासपॉट वेरिफिकेशन के लिए आई थी। वहीं महिला के परिवार का कहना था कि पुलिस कर्मी ने जानबूझकर महिला पर गोली चलाई थी। उनके बीच कोई विवाद चल रहा था।

    ये भी पढ़ें- Ticketless Passengers: ट्रेन के AC कोच में बिना टिकट यात्रियों की भीड़