UPI New Rules 2026: भारत में डिजिटल पेमेंट करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए 1 अप्रैल 2026 से बड़ा बदलाव आने जा रहा है। Reserve Bank of India द्वारा लागू किए जा रहे नए नियम के तहत अब UPI ट्रांजैक्शन पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे, लेकिन इसके साथ ही पेमेंट करने में थोड़ा अतिरिक्त समय भी लग सकता है।
क्या है नया नियम और क्यों है जरूरी-
अब तक UPI पेमेंट पूरा करने के लिए सिर्फ PIN डालना ही काफी होता था, लेकिन नए नियम के बाद यह सिस्टम बदल जाएगा। अब हर ट्रांजैक्शन के लिए दो-स्तरीय सत्यापन यानी Two-Factor Authentication अनिवार्य होगा। इसका मतलब है, कि PIN डालने के बाद आपको एक और वेरिफिकेशन स्टेप पूरा करना होगा।
यह दूसरा स्टेप OTP, fingerprint या facial recognition के जरिए हो सकता है। यानी अगर किसी को आपका PIN पता भी चल जाए, तो भी वह आसानी से आपके पैसे नहीं निकाल पाएगा। यह कदम खासतौर पर बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए उठाया गया है।
आम यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर-
इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह होगा, कि डिजिटल पेमेंट पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे। आज के समय में ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में यह नया सिस्टम यूजर्स के पैसे को बेहतर सुरक्षा देगा।
हालांकि, इसमें एक छोटा सा डाउनसाइड भी है। अब हर पेमेंट में एक एक्स्ट्रा जुड़ने से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। चाहे आप चाय का छोटा पेमेंट कर रहे हों या कोई बड़ा बिल भर रहे हों, हर ट्रांजैक्शन में कुछ सेकंड ज्यादा लग सकते हैं।
PhonePe, Google Pay और Paytm पर भी लागू होगा नियम-
यह नया नियम सभी प्रमुख UPI प्लेटफॉर्म्स पर लागू होगा, जैसे PhonePe, Google Pay और Paytm। यानी आप कोई भी ऐप इस्तेमाल करें, आपको इस नए सिक्योरिटी सिस्टम का पालन करना होगा।
ट्रांजैक्शन लिमिट में नहीं होगा कोई बदलाव-
अच्छी बात यह है, कि इस नए नियम के साथ ट्रांजैक्शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सामान्य यूजर्स पहले की तरह रोजाना 1 लाख रुपये तक भेज सकेंगे। वहीं अस्पताल, शिक्षा और इंश्योरेंस जैसे खास मामलों में 5 लाख रुपये तक की लिमिट पहले जैसी ही रहेगी।
नए यूजर्स के लिए पहले 24 घंटे में 5,000 रुपये की लिमिट भी जारी रहेगी, जिससे किसी तरह के जोखिम को कम किया जा सके।
ATM से पैसे निकालने के नियम में भी बदलाव-
UPI के जरिए ATM से बिना कार्ड के पैसे निकालने के नियम में भी थोड़ा बदलाव किया गया है। कुछ बैंक, जैसे HDFC Bank, अब UPI से किए गए कैश विड्रॉल को भी फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल कर रहे हैं। इसका मतलब यह है, कि अगर आप अपनी फ्री लिमिट से ज्यादा बार पैसे निकालते हैं, तो आपको चार्ज देना पड़ सकता है, चाहे आपने UPI का इस्तेमाल ही क्यों न किया हो।
यूजर्स को क्या करना चाहिए-
यूजर्स को सलाह दी जा रही है, कि वे अपने UPI ऐप्स को समय-समय पर अपडेट रखें, ताकि नया फीचर सही तरीके से काम करे। साथ ही, अगर आप बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसे फिंगरप्रिंट्स या फेस अनलॉक ऑन कर लेते हैं, तो आपका पेमेंट एक्सपीरियंस और भी स्मूद हो सकता है।
इसके अलावा, सबसे जरूरी बात यह है, कि अपना PIN और OTP किसी के साथ शेयर न करें। नई सिक्योरिटी के बावजूद सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें- FASTag Annual Pass महंगा, 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए अभी कैसे खरीदें ऑनलाइन
डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम-
यह नया नियम डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। थोड़ी सी अतिरिक्त मेहनत के बदले यूजर्स को ज्यादा सुरक्षा मिलेगी, जो आज के समय में बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें- WhatsApp पर अब बिना चैट खोले दिखेगा कौन है ऑनलाइन, जानिए कैसे काम करेगा ये फीचर



