Vivo X300 Ultra: भारत में मोबाइल बाजार एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि Vivo 6 मई को अपने दो नए प्रीमियम फोन X300 Ultra और X300 FE लॉन्च करने जा रहा है। खास बात यह है, कि ये दोनों फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाए गए हैं, जिन्हें फोटो और वीडियो बनाने का शौक है। कंपनी इन फोनों के साथ एक खास एक्सटेंडर किट भी ला रही है, जिससे कैमरा और भी दमदार हो जाएगा।
कीमत को लेकर क्या जानकारी सामने आई?
लॉन्च से पहले ही इन फोनों की कीमत को लेकर खबरें सामने आ गई हैं। बताया जा रहा है, कि X300 Ultra का बॉक्स पर लिखा अधिकतम मूल्य करीब 1,99,999 रुपये होगा, लेकिन इसकी असली बिक्री कीमत लगभग 1,59,999 रुपये रह सकती है। वहीं X300 FE का अधिकतम मूल्य 1,19,999 रुपये बताया जा रहा है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत करीब 79,999 रुपये हो सकती है। इससे साफ है कि कंपनी महंगे और थोड़े किफायती, दोनों तरह के ग्राहकों को ध्यान में रख रही है।
X300 Ultra शानदार कैमरा और दमदार ताकत-
Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच की बड़ी और साफ स्क्रीन दी गई है, जिसमें तेज और स्मूद चलने का अनुभव मिलेगा। लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है।
इस फोन में तीन पीछे के कैमरे दिए गए हैं, जिनमें 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा शामिल है। इसके साथ एक खास टेलीफोटो लेंस है, जो दूर की चीजों को भी साफ दिखाता है। इतना ही नहीं, बाहर से लगाए जाने वाले खास लेंस (200mm और 400mm) भी इसमें जोड़े जा सकते हैं, जिससे फोटो खींचने का अनुभव और बेहतर हो जाता है। आगे की तरफ 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बढ़िया है।
फोन में नया और ताकतवर प्रोसेसर दिया गया है, जिससे यह तेज और बिना रुके काम करता है। 7,000mAh की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग इसे लंबे समय तक चलने वाला बनाती है।
X300 FE: संतुलित फीचर्स वाला विकल्प-
अगर आप थोड़ा छोटा और कम कीमत वाला अच्छा फोन चाहते हैं, तो X300 FE एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 6.31 इंच की स्क्रीन है, जो साफ और स्मूद अनुभव देती है। इसमें भी तीन कैमरे मिलते हैं, 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 8 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा। इसमें भी खास लेंस लगाने की सुविधा दी गई है, जिससे दूर की तस्वीरें और बेहतर ली जा सकती हैं।
यह फोन भी तेज प्रोसेसर के साथ आता है, जिससे रोजमर्रा के काम आसानी से हो जाते हैं। 6,500mAh की बैटरी और तेज चार्जिंग इसे भरोसेमंद बनाती है। यह फोन तीन रंगों बैंगनी, काला और ऑलिव में उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ें- OnePlus और Realme होने वाले हैं एक, क्या सच में बदलने वाला है ब्रांड का भविष्य?
क्यों खास है यह लॉन्च?
आज के समय में हर कंपनी अच्छा कैमरा देने की बात करती है, लेकिन Vivo X300 सीरीज कुछ अलग करने की कोशिश कर रही है। बाहर से लगने वाले लेंस और बेहतर कैमरा तकनीक इसे आम फोनों से अलग बनाती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा, कि यह फोन खासतौर पर फोटो और वीडियो पसंद करने वालों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है।
ये भी पढ़ें- अपने बचपन से आमने-सामने मिलने का मौका, 3 आसान ChatGPT Prompts जो बना रहे हैं Instagram पर वायरल



