FASTag Online Purchase: देशभर के लाखों वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। National Highways Authority of India (NHAI) ने ऐलान किया है, कि FASTag Annual Pass की कीमत 1 अप्रैल 2026 से बढ़ने जा रही है। यह फैसला Ministry of Road Transport and Highways (MoRTH) के नियमों के तहत लिया गया है, जिससे अब यात्रियों को थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।
75 रुपये की बढ़ोतरी, अब देना होगा ज्यादा-
पिछले साल लॉन्च हुआ FASTag Annual Pass पहले 3,000 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब इसमें 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यानी 1 अप्रैल से इसकी नई कीमत 3,075 रुपये हो जाएगी। यह पास एक प्रीपेड टोल प्लान है, जिसमें यूजर्स को 200 टोल क्रॉसिंग या एक साल तक की सुविधा मिलती है, जो पहले पूरा हो।
सरकार के मुताबिक यह बदलाव National Highways Fee Rules, 2008 के तहत किया गया है, ताकि सिस्टम को बेहतर और टिकाऊ बनाया जा सके।
तेजी से बढ़ रही है लोकप्रियता-
आज के समय में FASTag Annual Pass की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 56 लाख से ज्यादा यूजर्स इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं। खासकर प्राइवेट वाहन मालिकों के बीच यह पास काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि इससे बार-बार टोल भुगतान की झंझट खत्म हो जाती है। नई कीमत 1,150 से ज्यादा टोल प्लाजा और नेशनल एक्सप्रेसवे पर लागू होगी, जहां यह सुविधा उपलब्ध है।
1 अप्रैल से पहले खरीदें, बचाएं 75 रुपये-
अगर आप इस बढ़ी हुई कीमत से बचना चाहते हैं, तो आपके पास अभी मौका है। 1 अप्रैल से पहले आप 3,000 रुपये में FASTag Annual Pass खरीद सकते हैं। इसके बाद आपको वही पास 75 रुपये ज्यादा देकर लेना पड़ेगा। ऑनलाइन खरीदना बेहद आसान है। आप सीधे NHAI या MoRTH की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या फिर अपने मोबाइल में Rajmarg Yatra ऐप डाउनलोड करके भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ऐसे खरीदें FASTag Annual Pass-
पास खरीदने के लिए सबसे पहले आपको अपनी गाड़ी का नंबर और FASTag ID डालनी होगी। ध्यान रखें कि आपका FASTag एक्टिव और सही तरीके से गाड़ी से लिंक होना चाहिए। इसके बाद आपको पेमेंट करना होगा, जो UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से आसानी से किया जा सकता है।
पेमेंट पूरा होते ही आपका Annual Pass उसी FASTag से लिंक हो जाएगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए कन्फर्मेशन मिल जाएगा। अच्छी बात यह है, कि यह पास सिर्फ 2 घंटे के भीतर एक्टिव हो जाता है, जिससे आप तुरंत इसका इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sora हो गया बंद, OpenAI ने क्यों बंद किया अपना सबसे लोकप्रिय AI वीडियो app? जानिए असली वजह
यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?
इस फैसले से आम यात्रियों के खर्च में थोड़ा इजाफा जरूर होगा, लेकिन फिर भी यह पास लंबी दूरी तय करने वालों के लिए फायदेमंद बना रहेगा। बार-बार टोल भुगतान से बचने और स्मूद ट्रैवल के लिए यह एक स्मार्ट ऑप्शन माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- आपका OnePlus फोन आपके देश में हो सकता आखिरी? जानिए डिटेल



