OnePlus 15R: OnePlus ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15R लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल नवंबर में आए OnePlus 15 का किफायती लेकिन पावरफुल फॉलो-अप माना जा रहा है। इसके साथ कंपनी ने OnePlus 15R Ace Edition भी पेश किया है, जो अपने Electric Violet कलर और यूनिक डिजाइन के कारण पहली नजर में ही ध्यान खींचता है। Ace Edition में फाइबरग्लास बैक पैनल दिया गया है, जिस पर “Ace” शब्द को खास कोटिंग के साथ उभारा गया है। हालांकि, डिजाइन को छोड़ दें, तो इसके अंदर के स्पेसिफिकेशंस रेगुलर 15R जैसे ही हैं, जो Charcoal Black और Mint Breeze रंगों में उपलब्ध है।
डिजाइन में फ्लैगशिप टच-
OnePlus 15R का डिजाइन अब OnePlus 15 के ज्यादा करीब नजर आता है। पुराने 13R के राउंड कैमरा मॉड्यूल की जगह अब स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो फोन के ऊपरी बाएं हिस्से में स्थित है। इसके अंदर वर्टिकल पिल-स्टाइल में दो कैमरे लगे हैं, जबकि फ्लैश बाहर की तरफ रखा गया है। प्रीमियम ग्लास बैक फोन को न सिर्फ लग्ज़री फील देता है, बल्कि हाथ में पकड़ने में भी बेहतर ग्रिप देता है।
परफॉर्मेंस में जबरदस्त अपग्रेड-
OnePlus 15R को पावर देता है Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है। इसका मतलब है ज्यादा स्पीड, बेहतर ग्राफिक्स और improved battery efficiency। इसमें OnePlus 15 से लिया गया G2 Wi-Fi चिप भी है, जो 15% बेहतर कनेक्टिविटी देता है। इसके साथ Touch Response Chip गेमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा फास्ट और स्मूद एक्सपीरियंस देता है।
OxygenOS 16 और कैमरा अपग्रेड-
फोन OxygenOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। इसमें होम स्क्रीन, लॉक स्क्रीन, ऐप्स और विजेट्स में ज्यादा personalization का ऑप्शन मिलता है। कैमरा की बात करें तो पीछे 50MP Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है, जो लो-लाइट में भी बेहतर रिज़ल्ट देता है और 4K वीडियो 120fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। OnePlus का DetailMax इंजन फोटो को और ज्यादा क्लियर बनाता है।
बैटरी, डिस्प्ले और AI फीचर्स-
OnePlus 15R में कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी 7,400mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग, bypass और reverse charging को सपोर्ट करती है। 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट, 3,200Hz टच सैंपलिंग और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ गेमिंग और वीडियो देखने का मजा दोगुना कर देता है। फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी टॉप-लेवल वाटर-डस्ट प्रोटेक्शन रेटिंग्स के साथ आता है। AI फीचर्स में Plus Mind, MindSpace ऐप, Google Gemini इंटीग्रेशन, AI Portrait Glow और AI PlayLab शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- 2026 में मोबाइल रिचार्ज होगा और महंगा! जियो-एयरटेल की प्लान्स में बढ़ सकती..
कीमत और उपलब्धता-
भारत में OnePlus 15R की कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के लिए 47,999 रुपये रखी गई है, जो बैंक ऑफर्स के साथ 44,999 रुपये में मिल सकता है। वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। कुल मिलाकर, OnePlus 15R फ्लैगशिप-लेवल एक्सपीरियंस को ज्यादा किफायती दाम में पेश करता है।
ये भी पढ़ें- Motorola Edge 70 दुनिया का पहला अल्ट्रा-थिन स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, स्टाइल, परफॉर्मेंस और स्मार्ट..



