भाषा बदलें

    iPhone 17 Price Hike Rumors
    Photo Source - Google

    iPhone 17 Price Hike Rumors: अगर आप नया iPhone खरीदने का मन रहे हैं, तो आने वाले दिनों में आपकी जेब पर बड़ा असर पड़ सकता है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, Apple अपनी आने वाली iPhone 17 सीरीज की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर सकता है। दावा किया जा रहा है, कि कुछ मॉडल्स की कीमतों में 10,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक का इजाफा देखने को मिल सकता है। हालांकि Apple की ओर से अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, इसलिए फिलहाल इसे एक लीक या अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।

    iPhone 17 सीरीज की कीमतों में कितना हो सकता है बदलाव?

    टिप्स्टर संजू चौधरी ने शेयर की, जानकारी के मुताबिक, iPhone 17 की कीमत मौजूदा 82,990 रुपये से बढ़कर 94,900 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं iPhone 17e की कीमत 64,900 रुपये से बढ़कर 74,900 रुपये होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा iPhone Air भी 1,19,900 रुपये से बढ़कर 1,34,900 रुपये तक पहुंच सकता है।

    सबसे ज्यादा असर Pro मॉडल्स पर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 Pro की कीमत 1,34,900 रुपये से बढ़कर 1,54,900 से 1,69,900 रुपये के बीच हो सकती है। वहीं iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,49,900 रुपये से बढ़कर 1,84,900 से 1,99,900 रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

    कीमतों का कंपेरेज़न-

    मॉडलमौजूदा कीमतसंभावित नई कीमत
    iPhone 17₹82,990₹94,900
    iPhone 17e₹64,900₹74,900
    iPhone Air₹1,19,900₹1,34,900
    iPhone 17 Pro₹1,34,900₹1,54,900 – ₹1,69,900
    iPhone 17 Pro Max₹1,49,900₹1,84,900 – ₹1,99,900

    आखिर क्यों बढ़ सकती हैं कीमतें?

    टेक इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से मेमोरी और कंपोनेंट्स की लागत बढ़ने की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है, कि इसी वजह से स्मार्टफोन कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है। Apple अब तक उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल था, जिसने अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया था। लेकिन हाल ही में कंपनी ने भारत में कुछ MacBook, iPad और Home Pod मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। ऐसे में यह अटकलें और मजबूत हो गई हैं, कि iPhone लाइनअप में भी कीमतों का बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

    क्या अभी iPhone खरीद लेना चाहिए?

    अगर ये नई कीमतें लागू होती हैं, तो Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन कई फ्लैगशिप Android फोन के मुकाबले काफी महंगे हो जाएंगे। ऐसे में कई ग्राहकों के लिए Android विकल्प पहले से ज्यादा आकर्षक लग सकते हैं। हालांकि Apple का इकोसिस्टम और ब्रांड वैल्यू अभी भी बड़ी संख्या में ग्राहकों को अपनी ओर खींचती है।

    इसी बीच Flipkart की आने वाली GOAT Sale iPhone खरीदने वालों के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है। सेल के दौरान iPhone 17 को करीब 70,990 रुपये, iPhone 17 Pro को 1,12,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max को 1,27,900 रुपये में मिलने के हिंट दिए गए हैं। वहीं iPhone Air 95,900 रुपये और iPhone 17e लगभग 60,900 रुपये में मिल सकता है।

    ये भी पढ़ें- कौन हैं Telegram के फाउंडर Pavel Durov? जिनके हैं 100 बच्चे और आज तक नहीं खरीदी एक भी प्रॉपर्टी

    जल्द फैसला लेना हो सकता है फायदेमंद-

    अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो आने वाली सेल आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है। आमतौर पर ऐसे ऑफर्स सीमित स्टॉक के साथ आते हैं और जल्दी खत्म हो जाते हैं। दूसरी तरफ अगर भविष्य में कीमतें बढ़ती हैं, तो वही फोन खरीदने के लिए आपको काफी ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है।

    ये भी पढ़ें- अब AI खुद करेगा शॉपिंग, बुकिंग और UPI पेमेंट, जानिए कैसे

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।