Karnataka Social Media Ban: आज के दौर में 10-12 साल का बच्चा भी Instagram और YouTube पर घंटों बिता देता है और मां-बाप बेबस होकर देखते रहते हैं। इसी चिंता को देखते हुए Karnataka सरकार ने एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने 2026-27 के राज्य बजट पेश करते हुए ऐलान किया, कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बंद किया जाएगा। उनका कहना था, कि यह कदम बच्चों पर मोबाइल के बढ़ते बुरे असर को रोकने के लिए उठाया जा रहा है।
Bengaluru से उठी आवाज़-
यह फैसला किसी साधारण राज्य का नहीं है। Karnataka की राजधानी बैंगलुरु भारत का सबसे बड़ा तकनीकी केंद्र है, यहां दुनिया की बड़ी-बड़ी तकनीकी कंपनियों के दफ्तर हैं, हज़ारों स्टार्टअप हैं और लाखों टेक प्रोफेशनल्स काम करते हैं। जब देश के इस सिलिकॉन वैली से डिजिटल नियमन की बात उठती है, तो पूरा देश ध्यान देता है। जानकारों का मानना है, कि कर्नाटक का यह फैसला आने वाले दिनों में बाकी राज्यों और केंद्र सरकार की नीतियों को भी प्रभावित कर सकता है।
दुनिया भर में चल रहा है यही ट्रैंड-
Karnataka अकेला नहीं है, जो यह कदम उठा रहा है, पूरी दुनिया में यही बहस चल रही है। Australia ने हाल ही में एक कानून पास किया, जिसमें 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने का प्रावधान है। इंडोनेशिया भी इसी राह पर चल पड़ा है। Australia के अधिकारियों ने कहा, कि यह कदम बच्चों को हानिकारक ऑनलाइन सामग्री और लगातार सोशल मीडिया के मानसिक दबाव से बचाने के लिए ज़रूरी था। कर्नाटक की सोच भी इसी दिशा में है।
सवाल भी हैं, जवाब भी चाहिए-
लेकिन यह फैसला जितना बड़ा है, सवाल भी उतने ही बड़े हैं। सरकार ने अभी यह नहीं बताया, कि इस बैन को लागू कैसे किया जाएगा। बच्चे की उम्र की जांच कैसे होगी? क्या सोशल मीडिया कंपनियां इसमें सहयोग करेंगी? क्या VPN से बच्चे इसे आसानी से बायपास कर सकते हैं? ये तमाम सवाल अभी अनुत्तरित हैं। किसी भी डिजिटल पाबंदी को सफल बनाने के लिए तकनीकी कंपनियों का साथ और मज़बूत उम्र सत्यापन प्रणाली ज़रूरी होगी।
ये भी पढ़ें- Airtel ने Google से मिलाया हाथ, भारत में अब AI से होगी सुरक्षित RCS मैसेजिंग, जानें पूरी डिटेल
नीयत सही, राह मुश्किल-
इस फैसले की नीयत पर कोई सवाल नहीं, हर मां-बाप चाहते हैं, कि उनका बच्चा सोशल मीडिया के जाल से बाहर रहे। लेकिन सिर्फ ऐलान करने से काम नहीं चलेगा। असली परीक्षा तब होगी जब सरकार यह बताएगी, कि इसे ज़मीन पर कैसे उतारा जाएगा। बच्चों का भविष्य दांव पर है और इस बार सरकार को सिर्फ कागज़ पर नहीं, हकीकत में भी काम करना होगा।
ये भी पढ़ें- Nothing Phone (4a) और 4a Pro हुआ लॉन्च, जब फोन का पिछला हिस्सा बन जाए नोटिफिकेशन स्क्रीन



