Nothing 4a Series
    Photo Source - Google

    Nothing 4a Series: 5 मार्च को UK की कंपनी Nothing ने अपने दो नए फोन लॉन्च किए, Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro। ये कंपनी पहले से ही अपने अनोखे Glyph लाइट्स और ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के लिए जानी जाती है। इस बार भी Nothing ने कुछ ऐसा किया है, जो भीड़ में अलग नज़र आता है। ₹25,000 से शुरू होने वाले इन फोन्स में वो सब कुछ है, जो एक मिड-रेंज यूज़र चाहता है और थोड़ा ज़्यादा भी।

    Nothing Phone (4a) Glyph Bar का नया अवतार-

    Nothing Phone (4a) में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है जो 1,600 nits तक की चमक दे सकती है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए Corning Gorilla Glass 7i है। फोन के पीछे ट्रांसपेरेंट डुअल-टोन फिनिश है और ऊपरी हिस्से में नया Glyph Bar दिया गया है, जिसमें 63 mini-LEDs हैं जो 7 square light zones में बंटें हैं। यह पुराने मॉडल से 40% ज़्यादा चमकदार है। Glyph Bar नोटिफिकेशन, कॉल, चार्जिंग और टाइमर जैसी चीज़ों के लिए रोशनी के ज़रिए इशारा करता है।

    कैमरे की बात करें तो इसमें तीन कैमरे हैं, 50MP प्राइमरी, 50MP Samsung JN5 periscope कैमरा, जो 2.5x optical zoom और 70x ultra zoom देता है, और 8MP ultrawide। बैटरी 5,400mAh की है जो 50W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Nothing Phone (4a) कीमत एक नज़र में-

    वेरिएंटस्टोरेजकीमत
    8GB RAM128GB₹31,999
    8GB RAM256GB₹34,999
    12GB RAM256GB₹37,999

    Nothing Phone (4a) Pro-

    Pro वेरिएंट में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है और 6.83 इंच की AMOLED स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसका डिज़ाइन बिल्कुल नया है, metal unibody और aluminium फ्रेम के साथ पीछे एक बड़ा रैक्टैंग्युलर कैमरा आइलैंड है, जो iPhone 17 Pro की याद दिलाता है। इसमें Phone (3) वाला Glyph Matrix भी है। IP65 रेटिंग के साथ यह पानी और धूल से सुरक्षित है।

    कैमरे में 50MP प्राइमरी, 50MP periscope lens जो 3.5x optical zoom देता है, 8MP अल्ट्रावाइड और 32MP सैल्फी कैमरा है। बैटरी 5,400mAh की है, जो 50W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Nothing Phone (4a) Pro कीमत एक नज़र में-

    वेरिएंटस्टोरेजकीमत
    8GB RAM128GB₹39,999
    8GB RAM256GB₹42,999
    12GB RAM256GB₹45,999

    ये भी पढ़ें- Airtel ने Google से मिलाया हाथ, भारत में अब AI से होगी सुरक्षित RCS मैसेजिंग, जानें पूरी डिटेल

    लॉन्च ऑफर और सेल डेट-

    दोनों फोन NothingOS 4.0 पर चलते हैं, जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा करती है। लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड से Phone (4a) पर ₹3,000 और Phone (4a) Pro पर ₹4,000 की छूट मिलेगी। इससे असली कीमत घटकर ₹24,999 और ₹34,999 हो जाती है। दोनों फोन 13 मार्च से Flipkart, Reliance Digital, Vijay Sales, Croma और अन्य दुकानों पर मिलेंगे।

    ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 सीरीज़ लॉन्च, बिल्ट-इन प्राइवेसी स्क्रीन, दमदार AI और प्राइस, जानें सब कुछ

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।