Vivo X300 FE
    Photo Source - Google

    Vivo X300 FE: दिसंबर 2025 में Vivo X300 सीरीज़ लॉन्च करने के बाद Vivo एक बार फिर तैयार है, अपने चाहने वालों को चौंकाने के लिए। खबरें हैं, कि कंपनी जल्द ही Vivo X300 FE नाम का एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। हालांकि Vivo ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन यह फोन पिछले महीने Geekbench पर नज़र आ चुका है और जानकार मानते हैं कि Geekbench पर आना इस बात का पक्का संकेत है, कि लॉन्च ज़्यादा दूर नहीं है। तो चलिए जानते हैं, अब तक जो कुछ भी सामने आया है।

    बड़ी स्क्रीन, शानदार डिस्प्ले-

    Vivo X300 FE में 6.31 इंच की FHD+ LTPO AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। इसकी refresh rate 1Hz से लेकर 120Hz तक अडेप्टिव होगी यानी बैटरी भी बचेगी और स्क्रॉलिंग भी एकदम स्मूद रहेगी। टिकाऊपन के मामले में यह फोन IP68 और IP69 दोनों रेटिंग के साथ आ सकता है, जिसका मतलब है, कि पानी और धूल से यह अच्छी तरह सुरक्षित रहेगा।

    प्रोसेसर और बैटरी-

    अंदर से यह फोन उतना ही दमदार है जितना बाहर से। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो इस वक्त के सबसे ताकतवर चिपसेट में से एक है। साथ में 12GB RAM होगी जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी है। बैटरी 6500mAh की होगी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा यानी जल्दी चार्ज, लंबी चले।

    तीन कैमरे, तीन काम-

    कैमरे के शौकीनों के लिए भी अच्छी खबर है। पीछे तीन कैमरे होंगे 50MP का मुख्य कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम देगा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा। सामने की तरफ 50MP का सैल्फी कैमरा होगा। यानी चाहे दूर की फोटो हो, वाइड एंगल हो, शॉट हो या सेल्फ X300 FE हर मोर्चे पर तैयार दिखता है।

    ये भी पढ़ें- Nothing Phone (4a) और 4a Pro हुआ लॉन्च, जब फोन का पिछला हिस्सा बन जाए नोटिफिकेशन स्क्रीन

    रंग, कीमत और लॉन्च तारीख-

    Vivo X300 FE तीन रंगों में आ सकता है- Cool Lilac, Graphite Black और Moonlight White। भारत में इसके मई 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते में लॉन्च होने की उम्मीद है। कीमत की बात करें, तो यह फोन लगभग 64,999 रुपये से शुरू हो सकता है, हालांकि लॉन्च के करीब यह आंकड़ा बदल भी सकता है। अगर स्पेस और कीमत का यह अनुमान सही निकला, तो यह फोन अपने दाम में काफी दमदार साबित हो सकता है।

    ये भी पढ़ें- Karnataka में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन, पर क्या सच में काम करेगा ये कानून?

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।