Apple Tap to Pay Feature: Apple ने हांगकांग में Tap to Pay on iPhone फीचर लॉन्च कर दिया है, जो डिजिटल पेमेंट की दुनिया में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस फीचर से हजारों व्यापारी अब केवल अपने iPhone का इस्तेमाल करके पेमेंट ले पाएंगे। उन्हें किसी अतिरिक्त कार्ड मशीन, डिवाइस या हार्डवेयर की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा खासतौर पर छोटे दुकानदारों और उन व्यापारियों के लिए फायदेमंद है जो अक्सर बाहर या चलते-फिरते व्यापार करते हैं।
कैसे काम करता है Apple Tap to Pay फीचर?
Tap to Pay on iPhone पूरी तरह से NFC तकनीक पर आधारित है, जो सुरक्षित और बेहद तेज़ ट्रांज़ैक्शन सुनिश्चित करती है। व्यापारी को बस iPhone 11 या उससे नए मॉडल पर लेटेस्ट iOS अपडेट की जरूरत होती है। ग्राहक पेमेंट करने के लिए अपने कॉन्टैक्टलेस कार्ड, iPhone, Apple Watch या डिजिटल वॉलेट को व्यापारी के iPhone के पास लाते हैं। कुछ ही सेकंड में पेमेंट पूरा हो जाता है, वह भी बिना किसी हार्डवेयर टर्मिनल के।
इन पेमेंट प्लेटफॉर्म्स ने सबसे पहले शुरू किया सपोर्ट-
हांगकांग में Adyen, Global Payments, KPay और SoePay जैसे प्रमुख पेमेंट प्लेटफॉर्म्स ने सबसे पहले Apple के Tap to Pay फीचर को सपोर्ट करना शुरू किया है। इनके जुड़ने से व्यापारी आसानी से इस सुविधा को अपने बिजनेस में शामिल कर पाएंगे। Apple का कहना है कि यह इकोसिस्टम आगे और भी मजबूत होगा और ज्यादा पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स इसमें जुड़ेंगे।
हर सेक्टर के व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगा यह फीचर-
यह फीचर रिटेल, फूड एंड बेवरेज, ब्यूटी, टैक्सी सर्विसेस और प्रोफेशनल सर्विसेस जैसे कई सेक्टर्स के लिए काफी उपयोगी है। छोटे दुकानदारों से लेकर टैक्सी ड्राइवर्स तक हर कोई अपने iPhone को पेमेंट मशीन की तरह इस्तेमाल कर सकता है। इससे न सिर्फ खर्च कम होता है बल्कि पेमेंट लेना भी पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाता है।
ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy S24 Ultra पर 30,000 रुपये का डिस्काउंट, जानें कैसे लें फायदा
कॉन्टैक्टलेस कार्ड्स और वॉलेट्स का मिलेगा पूरा सपोर्ट-
Tap to Pay on iPhone को Apple Pay, अन्य डिजिटल वॉलेट और सभी बड़े कॉन्टैक्टलेस कार्ड्स जैसे American Express, JCB, Mastercard, UnionPay और Visa का सपोर्ट मिलता है। यानी ग्राहक चाहे किसी भी कार्ड या वॉलेट का इस्तेमाल करें, पेमेंट आसानी से हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- India 6G Mission: टेक्नोलॉजी यूज़र से क्रिएटर बना भारत, 6G मिशन पर सरकार का बड़ा अपडेट



