BJP Assam Video
    Photo Source - X

    BJP Assam Video: जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया की यात्रा पर हैं, जहां इस्लाम को आधिकारिक धर्म का दर्जा प्राप्त है, ठीक उसी समय भाजपा की असम इकाई ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया, जिसने देशभर में हंगामा मचा दिया। इस वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को मुस्लिमों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया था। हालांकि पार्टी ने बाद में इस वीडियो को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक यह वायरल हो चुका था और तीखी आलोचनाओं का सामना कर रहा था।

    AI से बनाया गया था वीडियो-

    इस वीडियो में असली फुटेज और एआई से बनाई गई, क्लिप्स का इस्तेमाल किया गया था। वीडियो में सरमा को एयर राइफल चलाते हुए दिखाया गया है और एआई के जरिए बनाए गए दृश्यों में गोलियां टोपी और दाढ़ी वाले लोगों को निशाना बना रही हैं, जो साफ तौर पर मुस्लिम समुदाय की पहचान के प्रतीक हैं।

    सरमा को एक वेस्टर्न फिल्म के हीरो की तरह पेश किया गया है, जिसमें उनकी तस्वीर के साथ विदेशी मुक्त असम का नारा लिखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में असमिया भाषा में “कोई दया नहीं”, “पाकिस्तान क्यों नहीं गए” और “बांग्लादेशियों के लिए कोई माफी नहीं” जैसे वाक्य भी लिखे गए थे। इस वीडियो को “पॉइंट ब्लैंक शॉट” कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था।

    संवैधानिक आचरण समूह ने जताई चिंता-

    संवैधानिक आचरण समूह, जिसमें रिटायर्ड आईएएस, आईएफएस और आईपीएस अधिकारी शामिल हैं, ने एक बयान जारी कर इस घटना की कड़ी निंदा की है। समूह ने कहा, कि देशभर में चुनाव के दौरान राजनेताओं द्वारा दिए जा रहे भाषणों के बीच भी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की यह पोस्ट देश के नागरिकों को झकझोर देने वाली है। समूह ने सुप्रीम कोर्ट से सुओ मोटो संज्ञान लेने का आग्रह किया है, क्योंकि यह सीधे तौर पर अदालत के पिछले आदेशों का उल्लंघन करता है।

    ये भी पढ़ें- Surajkund मेले में हुए दो बड़े हादसे, इंस्पेक्टर की गई जान इतने लोग घायल

    विपक्ष ने की कड़ी आलोचना-

    तृणमूल कांग्रेस की सांसद सागरिका घोष ने लिखा, कि यह यूएपीए कानून के तहत एक साफ अपराध है। उन्होंने कहा, कि बीजेपी असम ने यूएपीए अपराध किया है और हिंसा के लिए स्पष्ट उकसावे का दोषी है। एड डिलीट करने से यह बच नहीं सकते। उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए, इस शर्मनाक विज्ञापन की ओर ध्यान आकर्षित किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने लिखा, कि यह कोई मासूम वीडियो नहीं है. जिसे ट्रोल कंटेंट मानकर नजरअंदाज किया जा सके। यह सबसे ऊपर से फैलाया गया जहर है और इसके परिणाम होने चाहिए।

    ये भी पढ़ें- Surajkund Mela Update: क्या झूला हादसे के बाद खुला है मेला? जानें प्रशासन का फैसला और नए नियम

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।