India 6G Mission: मंगलवार को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा, कि भारत अब सिर्फ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाला देश नहीं रहा, बल्कि टेक्नोलॉजी बनाने वाला देश बन गया है। भारत 6G मिशन की एक अहम बैठक की अध्यक्षता करते हुए, सिंधिया ने बताया, कि देश वैश्विक स्तर पर 6G पेटेंट और मानकों को तय करने में अहम भूमिका निभाने के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
चरणबद्ध तरीके से हो रहा विकास-
सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए समझाया, कि भारत 6G मिशन एक स्पष्ट रोडमैप के साथ काम कर रहा है। इस मिशन की खासियत यह है, कि यह चरणबद्ध लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रहा है और भारत 6G एलायंस के साथ मिलकर नियमित समीक्षा और स्वतंत्र मूल्यांकन सुनिश्चित कर रहा है। मंत्री ने जोर देकर कहा, कि इस मिशन का मकसद यह सुनिश्चित करना है, कि 6G का फायदा देश के हर कोने में रहने वाले नागरिकों तक पहुंचे।
Bharat is stepping into 6G not to catch up, but to lead. 🇮🇳 pic.twitter.com/IEX5R5h16B
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) December 9, 2025
सबकी भागीदारी से बनेगी सफलता की कहानी-
इस बैठक में संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी, दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल, प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर अजय सूद समेत विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षा जगत के प्रतिनिधि, रिसर्च संस्थान, टेलीकॉम सेवा प्रदाता और इंडस्ट्री लीडर्स शामिल हुए। सिंधिया ने भारत 6G एलायंस के अंदर काम कर रहे सात वर्किंग ग्रुप्स के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत पर जोर दिया और उन्हें नियमित रूप से मिलकर काम करने की सलाह दी।
ये भी पढ़ें- CERT-In का बड़ा अलर्ट! Microsoft Edge यूज़र्स के लिए जरूरी चेतावनी, ऐसे बचाएं अपना डेटा
भारत की ऐतिहासिक उपलब्धियां-
पेम्मासानी ने बताया कि भारत 6G एलायंस ने आठ टेक्निकल रिपोर्ट्स और व्हाइटपेपर्स जारी किए हैं, जो स्पेक्ट्रम, एआई-नेटिव नेटवर्क्स, ग्रीन टेलीकॉम, इमर्जिंग एप्लीकेशंस और आरएफ सेंसिंग जैसे विषयों को कवर करते हैं। उन्होंने कहा, कि यह उपलब्धियां भारत के टेक्नोलॉजी इम्प्लीमेंटर से टेक्नोलॉजी क्रिएटर बनने के ऐतिहासिक बदलाव को दर्शाती हैं।
ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy S24 Ultra पर 30,000 रुपये का डिस्काउंट, जानें कैसे लें फायदा



