Humanoid Robots
    Photo Source - X

    Humanoid Robots: चीन से आए एक वीडियो ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में ह्यूमनॉइड रोबोट्स को शाओलिन टेम्पल के मोंक्स के साथ कुंग फू की ट्रेनिंग करते देखा जा सकता है। यह देखने में जितना अमेज़िंग है, उतना ही सोचने पर मजबूर करने वाला भी है। जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आगे बढ़ रहा है, रोबोट्स उन जगह पर कदम रख रहे हैं, जो पहले सिर्फ इंसानों के लिए थीं।

    AgiBot के ह्यूमनॉइड रोबोट्स का कमाल-

    यह रोबोट्स शंघाई स्थित कंपनी AgiBot द्वारा बनाए गए हैं, जो AI से चलने वाली ह्यूमनॉइड मशीनों को बड़े पैमाने पर तैयार करती है। वायरल हुए वीडियो में रोबोट्स शाओलिन मोंक्स के साथ ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं, मार्शल आर्ट्स की मूवमेंट्स को कॉपी करते हुए और कोरियोग्राफ्ड सीक्वेंस को परफेक्ट तरीके से एक्जीक्यूट करते हुए।

    ये रोबोट्स रियल वर्ल्ड एनवायरनमेंट के लिए डिज़ाइन किए गए हैं और अपने आसपास के माहौल को समझकर मुश्किल से मुश्किल शारीरिक काम कर सकते हैं, चाहे वो इंडस्ट्रियल जॉब्स हों या मार्शल आर्ट्स जैसी डायनामिक एक्टिविटीज।

    परंपरा और तकनीक का अनोखा संगम-

    ये वीडियोज इसलिए खास हैं, क्योंकि इनमें सदियों पुरानी परंपराओं के प्रति समर्पित मोंक्स, एल्गोरिदम और सेंसर्स से चलने वाली मशीनों का मिश्रण देखने को मिलता है। यह एंटरटेनिंग होने के साथ-साथ हैरान करने वाला भी है, कि कैसे संस्कृति, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन एक-दूसरे से जुड़ते जा रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शंस-

    इस वीडियो ने ऑनलाइन चर्चा को जन्म दिया है। कई लोग चीन की तेज़ तकनीकी प्रगति की तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “यह देश टॉप की ओर बढ़ रहा है… मैं बड़ा फैन हूं… चीन जल्द ही पूरी दुनिया के लिए एक ड्रीम कंट्री बनने वाला है।” वहीं, एक अन्य यूज़र ने मज़ाक करते हुए कहा, “इधर हम मर्द लोग AI का इस्तेमाल सिर्फ पिक्चर्स जेनरेट करने में कर रहे हैं।” एक ने लिखा, यहां भारत में हम लोगों को हजारों साल पहले की घटनाओं के आधार पर एक-दूसरे से नफरत करना सिखा रहे हैं!”

    हालांकि, चीनी उत्पादों पर सवाल उठाते हुए एक यूज़र ने कहा, “चीन के बारे में सब कुछ बढ़िया लगता है, जब तक वो रिकॉर्डिंग करके सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे होते हैं। जब आप उन्हें यूज़ करना शुरू करते हैं, तभी आपको सस्ते और कमज़ोर चीनी प्रोडक्ट्स की असलियत पता चलती है।”

    ये भी पढ़ें- Viral Video: मोबाइल की बैटरी मुंह में लेते ही क्यों हुआ धमाका? खतरनाक वीडियो वायरल

    क्या यह सिर्फ एक स्टंट है?

    कुछ लोगों का मानना है, कि यह महज एक शो से ज्यादा कुछ नहीं है। रोबोट्स को मार्शल आर्ट्स की मूव्स के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है, लेकिन वह इंसानों की तरह देखकर नहीं सीखते। उन्हें कोई असली अनुभव नहीं मिलता, मसल मेमोरी विकसित नहीं होती और वह मोंक की तरह एडेप्ट नहीं हो सकते।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर सफर कर था आदमी, ऐसे खुली पोल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।