IPL 2026 Schedule
    Photo Source - Google

    IPL 2026 Schedule: BCCI ने IPL 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया और देशभर में क्रिकेट के दीवानों के चेहरे खिल उठे। 28 मार्च से शुरू होने जा रहे, इस महाटूर्नामेंट में इस बार 84 मैच खेले जाएंगे, जो पिछले सीज़न से 10 ज़्यादा हैं। दस टीमें खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी और हर टीम को घर और बाहर दोनों जगह हर टीम से खेलना होगा।

    RCB से होगी शुरुआत-

    28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा। अगले दिन 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार के विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होगा।

    30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे और यह मैच इसलिए भी खास होगा, क्योंकि इस बार रवींद्र जडेजा CSK छोड़कर राजस्थान रॉयल्स में आ गए हैं और उनकी जगह संजू सैमसन चेन्नई गए हैं। T20 विश्व कप 2026 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे सैमसन और जडेजा का यह आमना-सामना देखने लायक होगा।

    पहले 20 मैचों का पूरा शेड्यूल-

    तारीखमैचसमयमैदान
    28 मार्च, शनिवारRCB vs SRHरात 7:30बेंगलुरु
    29 मार्च, रविवारMI vs KKRरात 7:30मुंबई
    30 मार्च, सोमवारRR vs CSKरात 7:30गुवाहाटी
    31 मार्च, मंगलवारPBKS vs GTरात 7:30मुलानपुर
    1 अप्रैल, बुधवारLSG vs DCरात 7:30लखनऊ
    2 अप्रैल, गुरुवारKKR vs SRHरात 7:30कोलकाता
    3 अप्रैल, शुक्रवारCSK vs PBKSरात 7:30चेन्नई
    4 अप्रैल, शनिवारDC vs MIदोपहर 3:30दिल्ली
    4 अप्रैल, शनिवारGT vs RRरात 7:30अहमदाबाद
    5 अप्रैल, रविवारSRH vs LSGदोपहर 3:30हैदराबाद
    5 अप्रैल, रविवारRCB vs CSKरात 7:30बेंगलुरु
    6 अप्रैल, सोमवारKKR vs PBKSरात 7:30कोलकाता
    7 अप्रैल, मंगलवारRR vs MIरात 7:30गुवाहाटी
    8 अप्रैल, बुधवारDC vs GTरात 7:30दिल्ली
    9 अप्रैल, गुरुवारKKR vs LSGरात 7:30कोलकाता
    10 अप्रैल, शुक्रवारRR vs RCBरात 7:30गुवाहाटी
    11 अप्रैल, शनिवारPBKS vs SRHदोपहर 3:30मुलानपुर
    11 अप्रैल, शनिवारCSK vs DCरात 7:30चेन्नई
    12 अप्रैल, रविवारLSG vs GTदोपहर 3:30लखनऊ
    12 अप्रैल, रविवारMI vs RCBरात 7:30मुंबई

    सिर्फ 20 मैचों का शेड्यूल क्यों-

    बाकी मैचों का शेड्यूल बाद में जारी होगा, क्योंकि अप्रैल में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव की तारीखें आते ही बाकी शेड्यूल भी सामने आ जाएगा।

    नया प्रारूप और मैदान-

    इस बार टूर्नामेंट 2021 वाले पुराने प्रारूप में लौटेगा। शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में जाएंगी जिसमें पहली और दूसरी टीम के बीच क्वालीफायर-1 होगा और जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुँचेगी।

    ये भी पढ़ें- T20 World Cup Final: New Zealand को हराकर India बनी 5 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली एशियाई टीम, जानिए स्कोर

    स्टेडियम की लिस्ट-

    शहरस्टेडियम
    बेंगलुरुएम. चिन्नास्वामी स्टेडियम
    अहमदाबादनरेंद्र मोदी स्टेडियम
    गुवाहाटीACA स्टेडियम
    कोलकाताईडन गार्डन्स
    चेन्नईएम.ए. चिदंबरम स्टेडियम
    लखनऊइकाना स्टेडियम
    दिल्लीअरुण जेटली स्टेडियम
    हैदराबादराजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
    मुंबईवानखेड़े स्टेडियम
    मुलानपुरनया PCA स्टेडियम

    तो तैयार हो जाइए, 28 मार्च से शुरू होने वाला यह महाकुंभ इस बार पहले से कहीं ज़्यादा रोमांचक होने वाला है।

    ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर ने पार की हदें, अभिषेक शर्मा पर अपमानजनक टिप्पणी

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।