Virat Kohli
    Photo Source - Google

    Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार Virat Kohli एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई रिकॉर्ड नहीं, बल्कि एक छोटा सा ‘लाइक’ बन गया है। हाल ही में एक जर्मन व्लॉगर की पोस्ट पर उनके अकाउंट से लाइक दिखने के बाद इंटरनेट पर मीम्स, बहस और चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

    कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?

    दरअसल, एक इंस्टाग्राम पेज ने एक कोलाज शेयर किया, जिसमें Virat Kohli से जुड़ी चार महिलाओं Izabelle Leite, Anushka Sharma, जर्मन इन्फ्लुएंसर LizLaz और अवनीत कौर— की तस्वीरें शामिल थीं। पोस्ट के कैप्शन में कोहली के ‘टेस्ट’ को लेकर मजाकिया टिप्पणी की गई, जिसने मामला और गरमा दिया।

    इज़ाबेल लेइटे का फूटा गुस्सा-

    इस पूरे विवाद के बीच Izabelle Leite ने चुप्पी तोड़ते हुए साफ शब्दों में नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने कमेंट में लिखा, “12 साल हो गए हैं, लोग अब तक इस बात से आगे क्यों नहीं बढ़ पा रहे?” उनका यह जवाब तेजी से वायरल हो गया और कई यूजर्स ने भी उनकी बात का समर्थन किया।

    ‘लाइक’ से पहले भी हो चुका है विवाद-

    यह पहली बार नहीं है जब Virat Kohli की सोशल मीडिया एक्टिविटी चर्चा में आई हो। इससे पहले भी एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर पर लाइक करने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय कोहली ने इसे “एल्गोरिदम एरर” बताया था। हाल ही में जर्मन व्लॉगर LizLaz की पोस्ट पर लाइक दिखने के बाद एक बार फिर वही स्थिति बन गई, हालांकि इस बार कोहली ने इस पर कोई सफाई नहीं दी।

    LizLaz ने क्या कहा?

    LizLaz ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि उन्हें खुद समझ नहीं आया, कि यह इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई। उन्होंने कहा कि वह खुश थीं कि Virat Kohli ने उनकी पोस्ट लाइक की, लेकिन बाद में इसे लेकर जो चर्चा हुई, उससे उन्हें थोड़ा अजीब लगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों का इतना ध्यान इस पर जाना उनके लिए हैरान करने वाला था।

    कोहली की पर्सनल लाइफ फिर चर्चा में-

    Izabelle Leite और Virat Kohli के रिलेशनशिप की बात करें तो दोनों करीब दो साल तक साथ रहे थे। बाद में 2017 में कोहली ने Anushka Sharma से शादी कर ली। आज यह कपल अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रहा है।

    ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Krish Bhagat? पंजाब MLA के भतीजे, जो IPL में मुंबई इंडियंस में कर रहे डेब्यू

    सोशल मीडिया पर क्यों बढ़ रहा है ऐसा ट्रेंड?

    यह पूरा मामला एक बार फिर इस बात को दिखाता है कि सोशल मीडिया पर छोटी-छोटी चीजें भी कितनी जल्दी बड़ी खबर बन जाती हैं। एक साधारण ‘लाइक’ भी कई बार लोगों की निजी जिंदगी को सुर्खियों में ला देता है। अंत में, यह कहना गलत नहीं होगा, कि जहां एक तरफ फैंस अपने पसंदीदा सितारों की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं, वहीं दूसरी तरफ इससे जुड़े लोगों को बार-बार पुराने मुद्दों का सामना करना पड़ता है।

    ये भी पढ़ें- MI vs PBKS: मौका मिला और छा गए क्विंटन डी कॉक, तूफानी शतक से मचाई सनसनी

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।