Mohammad Amir on Abhishek Sharma: भारतीय ओपनिंग बैट्समैन अभिषेक शर्मा इस वक्त सेहत के मामले में थोड़े अनवेल हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी का डर पाकिस्तान को इतना सता रहा है, कि पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने उन्हें ‘सिर्फ एक स्लॉगर’ करार दे दिया। हालांकि अभी यह साफ नहीं है, कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अभिषेक खेलेंगे या नहीं, लेकिन आमिर के बयान ने क्रिकेट की दुनिया में सनसनी मचा दी है। एक पाकिस्तानी चैनल पर चर्चा के दौरान आमिर ने जो कहा, वह सुनकर फैंस भड़क गए।
आमिर ने क्या कहा अभिषेक के बारे में?
‘हारना मना है’ नाम के शो में मोहम्मद आमिर ने कहा, कि अभिषेक शर्मा सिर्फ हाई-रिस्क क्रिकेट खेलते हैं और उनके फेल होने के चांसेज़ ज्यादा हैं। आमिर ने यहां तक कह दिया, कि वे टेक्निकली साउंड नहीं हैं। उनके शब्दों में, “जितना मैंने देखा है, अगर ईमानदारी से कहूं, तो मुझे लगता है, कि वे सिर्फ एक स्लॉगर हैं।
उन्हें हर गेंद पर जोर लगाना पड़ता है। जिस दिन उनका दिन होता है, ठीक है, वरना उनके फेल होने के चांसेज़ ज्यादा हैं। वे आठ पारियों में से एक बार स्कोर करते हैं। बाकी उनके स्कोर 10, 15, 0 और 20 जैसे होते हैं। मुझे नहीं लगता, कि वे टेक्निकली साउंड नहीं हैं।”
Muhammad Amir on Abhishek Sharma:
"Honestly, he's just a slogger. His chances of failure are high. He’s not a technically sound batsman. It’s not difficult to tackle such a batsman if you bowl on the body line. He will also struggle against slow balls." pic.twitter.com/6lsABj8sdl
— Sheri. (@CallMeSheri1_) February 13, 2026
यह बयान सुनकर लगता है, कि पाकिस्तान को वर्ल्ड नंबर 1 T20 बैट्समैन से कितना डर लग रहा है। आमिर का यह कमेंट एक तरह से डिफेंसिव माइंटसेट को दर्शाता है।
बॉडी पर गेंद डालो, तभी रुकेगा अभिषेक?
आमिर ने यह भी कह दिया, कि अभिषेक को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है, उनके बॉडी पर गेंद डालना। रिटायर्ड पाकिस्तानी खिलाड़ी के मुताबिक, अभिषेक को तभी प्रोपर बैटर माना जा सकता है, जब वे स्विंगिंग डिलीवरी को अच्छी तरह हैंडल करें। आमिर ने कहा, “वे बस वहां खड़े होते हैं और चाहते हैं, कि सारी गेंदें एक खास जगह पर आएं।
यह मेरी राय है। मैं यह भी मानता हूं, कि जिस दिन उनका दिन होगा, वे बड़ा स्कोर बनाएंगे। वे दूसरी टीम को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन उनका गेम हाई-रिस्क है। मैं उन्हें बैटर तभी मानूंगा जब देखूंगा, कि गेंद थोड़ी भी स्वींग कर रही है और वे उसे अच्छे से टैकल करके उसी वैलॉसिटी के साथ मारते हैं।”
फैंस ने आमिर को धोया-
सोशल मीडिया पर फैंस आमिर के इस बयान से बिल्कुल खुश नहीं हैं। लोगों ने वर्ल्ड नंबर 1 T20 बैट्समैन के लिए ऐसी टिप्पणी को गलत बताया। कई फैंस ने कहा, कि यह डर का है और कुछ ने तो यहां तक कहा, कि अगर अभिषेक सिर्फ स्लॉगर हैं, तो वर्ल्ड नंबर 1 कैसे बने? फैंस का गुस्सा जायज भी है, क्योंकि अभिषेक की परफॉर्मेंस उनके लिए बोलती है।
ये भी पढ़ें- IND vs NAM: भारत ने नामीबिया को 93 रन से रौंदा! ईशान और हार्दिक की धमाकेदार पारी, वरुण ने मचाया कहर
क्या खेलेंगे पाकिस्तान के खिलाफ?
अभिषेक शर्मा फिलहाल पेट की तकलीफ से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वे नामीबिया के खिलाफ मैच से चूक गए थे। USA के खिलाफ भी वे बीमार थे, फिर भी मैदान पर उतरे। उन्हें एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इस बीच उनका वजन 2 किलो कम हो गया। लेकिन अभी तक उन्हें पाकिस्तान के मैच से पूरी तरह बाहर नहीं किया गया है। अगर वे फिट हो जाते हैं, तो पाकिस्तान की टीम को और भी ज्यादा टैंसन होगी।
ये भी पढ़ें- Yashasvi Jaiswal का घर कब आओगे गाना हुआ वायरल, लोगों ने किया जमकर ट्रोल, देखें Video



