T20 World Cup Final
    Photo Source - Google

    T20 World Cup Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च 2026 की शाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर T20 World Cup 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। खास बात यह है, कि SKY पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए, जिन्होंने T20 टीम की स्थायी कमान संभालते ही अपने पहले ही टूर्नामेंट में विश्व कप जीत लिया। करोड़ों भारतीय फैंस की आंखें इस जीत के बाद नम हो गईं और पूरा देश जश्न में डूब गया।

    Triple Crown वो कारनामा जो आज तक किसी ने नहीं किया-

    इस जीत के साथ भारत ने एक ऐसा इतिहास रचा, जो T20 World Cup की शुरुआत 2007 से लेकर आज तक कोई टीम नहीं कर पाई थी। भारत अब “Triple Crown” विजेता बन गया है यानी तीन बार T20 World Cup जीतने वाली दुनिया की पहली टीम। 2007 में MS Dhoni की अगुवाई में पहला खिताब, 2024 में Rohit Sharma की कप्तानी में दूसरा और अब 2026 में सूर्यकुमार के नेतृत्व में तीसरा। England और West Indies दोनों के पास सिर्फ दो-दो खिताब हैं।

    घर में जीता विश्व कप-

    T20 World Cup के इतिहास में आज तक कोई मेज़बान देश अपनी ज़मीन पर यह ट्रॉफी नहीं उठा पाया था। भारत ने श्रीलंका के साथ सह-मेज़बान के रूप में यह टूर्नामेंट आयोजित किया और इतिहास का यह पन्ना भी अपने नाम कर लिया। यह ठीक वैसा ही है, जैसे 2011 में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई की धरती पर ODI World Cup जीता था। उस यादगार पल की याद एक बार फिर ताज़ा हो गई।

    पांच विश्व कप-

    इस जीत के साथ भारत पांच World Cup खिताब जीतने वाली पहली एशियाई टीम भी बन गई। 1983 और 2011 के ODI World Cup और 2007, 2024, 2026 के T20 World Cup मिलाकर अब भारत के पास कुल पांच विश्व खिताब हैं। सात खिताबों के साथ सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही भारत से आगे है।

    ये भी पढ़ें- IND vs NAM: भारत ने नामीबिया को 93 रन से रौंदा! ईशान और हार्दिक की धमाकेदार पारी, वरुण ने मचाया कहर

    255 रन का पहाड़-

    बल्लेबाज़ी में भारत ने जो तूफान बरपाया वो देखते ही बनता था। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 255/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो T20 World Cup फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। संजू सैमसन ने 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जो किसी T20 World Cup फाइनल में किसी खिलाड़ी का हाइएस्ट इंडिविज़ुअल स्कोर है।

    अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक ठोककर पूरे टूर्नामेंट का सबसे तेज़ पचासा लगाया। ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 और शिवम दुबे ने महज 8 गेंदों में 26 रन बनाकर न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ा दीं। इस विशाल स्कोर के सामने न्यूज़ीलैंड की टीम पूरी तरह बिखर गई और 96 रनों की करारी हार के साथ मैदान छोड़ना पड़ा।

    ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर ने पार की हदें, अभिषेक शर्मा पर अपमानजनक टिप्पणी

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।