New Treatment for Diabetes
    Photo Source - Google

    Blood Sugar: आज के समय में डायबिटीज की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। ऐसे में हमें अपनी सेहत पर ध्यान देना जरूरी है और इसके साथ ही आपको अपना ब्लड शुगर भी समय पर चेक करते रहना चाहिए। अगर आप इसे समय-समय पर चेक करते हैं तो इसे मेंटेन करने में मदद मिलती है। इससे यह भी पता चल जाता है कि ब्लड शुगर ज्यादा समय से बढ़ा है या कम। इस जानकारी से डॉक्टर को इलाज में काफी मदद मिलती है। शुगर टेस्ट करने का भी कुछ समय होता है। जब इसका परिणाम बिल्कुल सही आता है। अगर आप इससे अनजान है तो आज हम आपको बताएंगे कि आपको कब शुगर टेस्ट करना चाहिए।

    दिन में कितनी बार-

    ब्लड शुगर को ग्लूकोस मॉनिटर, कंटीन्यूअस, ग्लूकोस मॉनिटर a1c ब्लड टेस्ट की मदद से किया जा सकता है। डीटीसी के मुताबिक आपको आमतौर पर दिन में कम से कम चार बार ब्लड शुगर की जांच करनी चाहिए। अगर आप टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज की चपेट में है या इंसुलिन ले रहे हैं तो, इससे आप खुद को बहुत सी समस्याओं से बचा जा सकते हैं।

    सही समय-

    वहीं फास्टिंग ब्लड शुगर को चेक करने का सबसे सही समय सुबह माना जाता है। सो कर उठने पर सबसे पहले आप ब्लड शुगर चेक करने की सलाह दी जाती है। खाना खाने के ठीक पहले ब्लड शुगर की जांच करनी चाहिए। इससे इन्सुलिन डोज लेने में मदद मिलती है। खाना खाने के 2 घंटे बाद ब्लड शुगर चेक करना चाहिए। इससे पता चलता है कि कौन सा खाना सही है और कौन सा नहीं। ग्लूकोस लेवल प्रभावित करने वाले फूड्स को हटाने में मदद मिलती है।

    हाइपर या हाइपोग्लाइसीमिया के लक्षण नजर आने पर ज्यादा प्यास लगने, बार-बार यूरिन आने, थकान होने सर दर्द, धुंधला दिखाई देने पर शुगर लेवल की जांच करने में मददगार हो सकता है। ब्लड शुगर टेस्ट एक्सरसाइज के बाद में और पहले करना चाहिए। ब्लड शुगर लेवल कम हो एक्सरसाइज से सकता है इसके साथ ही इसे मॉनिटर करना जरूरी है।

    ये भी पढ़ें- Become Successful: ज़िंदगी में पाना चाहते हैं सफलता? आज ही छोड़ दें ये आदत

    ब्लड शुगर कितना होना चाहिए-

    अब ऐसे में सवाल उठता है कि ब्लड शुगर कितना होना चाहिए, जो की सही होगा। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के मुताबिक, खाने से पहले ब्लड शुगर लेवल 80-130 mg/dL होना चाहिए। वहीं खाना खाने के एक-दो घंटे बाद इसका लेवल 180mg/dL से कम होना चाहिए। मेडिकल हिस्ट्री, उम्र, बीमारी की वजह से अलग-अलग हो सकते हैं।

    इस तरह से आप समय-समय पर शुगर लेवल चेक करके उसे कंट्रोल कर सकते हैं और खुद को बिमारी से बचा सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Pink Lips: काले होठों से हैं परेशान? इन नुस्खों से घर पर कर सकते हैं गुलाबी