22 December 2025 Rashifal
    Photo Source - Google

    22 December 2025 Rashifal: आज 22 दिसंबर 2025 यानि सोमवार का दिन है, पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि सुबह 10:51 बजे तक रहेगी। फिर तृतिया तिथि शुरू हो जाएगी। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इससे किस राशि के दिन पर कैसा असर पड़ेगा आईए विस्तार से जानते हैं-

    मेष राशि-

    मेष राशि के जातकों की बात की जाए, तो आज उन्हें हर काम को सावधानी से करना चाहिए, इसके साथ ही लोगों के साथ मतभेद हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में जल्दबाजी में फैसला न लें, नहीं तो नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की सलाह से फैसला लेना फायदेमंद रहेगा, सेहत पर ध्यान देना जरूरी है और व्यापार में ज्यादा निवास करने से बचें। आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करने की जरूरत है।

    वृषभ राशि-

    वृषभ राशि की बात की जाए, तो आज आपके रुके हुए काम बनते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही आपको धन लाभ भी हो सकता है। यात्रा के योग भी बना रहे हैं, जल्दबाजी में किसी भी काम को करने से आपको बचना चाहिए। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं, आपको ज्यादा बोलने से बचना चाहिए। आपका दिन शुभ हो!

    मिथुन राशि-

    मिथुन राशि के जातकों की बात की जाए, तो उधार लेनदेन से आपको आज बचना चाहिए। अचानक से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। वहीं सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. व्यापार से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतें। आपका दिन शुभ हो!

    कर्क राशि-

    कर्क राशि की बात की जाए, तो आज आपकी योजना सफलता होते हुए नजर आएगी। इसके साथ ही आप उत्साह के साथ काम करेंगे, वहीं आपको शुभ समाचार मिल सकता है और मित्रों की मदद से आपका काम पूरा होगा। आपको गुस्से से दूर रहने की जरूरत है। वहीं आज आपको ईगो से बचना चाहिए। आपका दिन शुभ हो!

    सिंह राशि-

    सिंह राशि की बात की जाए, तो आज के दिन परिवार की सलाह से काम करने की जरूरत है, इसके साथ ही आपको अपनी सेहत के साथ-साथ खर्चों पर भी ध्यान देने की जरूरत है, स्वास्थ को लेकर चिंता रह सकती है। हर काम को सावधानी से करने की जरूरत है, आज आप अहंकार से बचें। आपका दिन शुभ हो!

    कन्या राशि-

    कन्या राशि के जातकों की बात की जाए, तो आज धन लाभ का योग बन रहा है, योजना बनाकर काम करने से आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे, मां की परेशानी दूर होंगे। साथ ही रिश्ते भी मजबूत होते हुए नजर आ रहे हैं, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और व्यापार में भी तेजी आएगी। आपका दिन शुभ हो!

    तुला राशि-

    तुला राशि का जातकों की बात की जाएं, तो आज प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ मिल सकता है। वही परिवार में सुख बढ़ेगा और लोगों से विवाद हो सकता है। इसलिए सावधान रहें छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी, वहीं सेहत के मामले में सावधानी बार रखने की जरूरत है। वहीं व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको विनम्रता से बात करने की जरूरत है। आपका दिन शुभ हो!

    वृश्चिक राशि-

    वृश्चिक राशि के अधूरे काम आज पूरे होते हुए नजर आएंगे, मित्रों की मदद से आपके काम बनेंगे। वहीं रिश्ते में भी संबंध अच्छे होते हुए नजर आएंगे। पैसों से जुड़े फैसला सोच समझ कर लें। अपनी सेहत का ध्यान रखें और व्यापार से जुड़े काम बनते हुए नजर आ रहे हैं। आपका दिन शुभ हो!

    धनु राशि-

    धनु राशि की स्थिति धन के मामले में बेहतर होती नजर आ रही है। आपको दूर से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, वही ऑफिस में सहयोगियों से मदद मिलेगी। यात्रा से लाभ हो सकता है। व्यापार में हर काम सावधानी से करने की जरूरत है। ध्यान से काम करने की ज़रुरत हैं। आपका दिन शुभ हो!

    मकर राशि-

    आज मकर राशि वाले के लिए आगे बढ़कर काम करने का दिन है, आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वहीं धन प्राप्ति के रास्ते बनते हुए नजर आ रहे हैं। पुरानी योजनाओं पर फिर से काम शुरू होगा, अपनी सोच को पॉजिटिव रखकर फैसला करें व्यापार में लाभ के लिए प्रयास तेज करने होंगे। आज आपको नेगेटिविटी से दूर रहने की जरूरत है। आपका दिन शुभ हो!

    ये भी पढ़ें- जानिए जन्मतिथि के हिसाब से धन आकर्षित करने के उपाय, अंक ज्योतिष बताते हैं सफलता का रहस्य

    कुंभ राशि-

    कुंभ राशि नेतृत्व की क्षमता बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में ध्यान देना होगा। आज टेंशन दूर होगी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार के सहयोग से काम बनेंगे, व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। आज आपको इगो से बचने की जरूरत है। आपका दिन शुभ हो!

    ये भी पढ़ें- Saptahik Rashifal (22-28 December 2025): सावधान! ये हफ्ता इन राशियों के लिए है भारी, करें ये उपाय

    मीन राशि-

    मीन राशि को भाग्य का साथ मिलेगा, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे, वाहन सावधानी से चलाने की जरूरत है। सेहत पर ध्यान देना होगा, व्यापार में निवेश से फायदा होगा। आपका दिन शुभ हो!

    Disclaimer: यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषियों की गणना और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित है।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।