Meaning of Fruit Sticker
    Photo Source - Meta

    Meaning of Fruit Sticker: आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जो शायद ही किसी को पता होगी। क्या आप जानते हैं कि फलों पर लगे स्टीकर महज सजावट या ब्रांडिंग के लिए नहीं होते? इन स्टीकर्स का एक विशेष महत्व होता है, जो सीधे आपकी सेहत से जुड़ा है।

    Meaning of Fruit Sticker स्टीकर का छिपा संदेश-

    बाजार में जब आप सेब या संतरा खरीदते हैं, तो अक्सर उन पर चमकदार स्टीकर लगे होते हैं। ज्यादातर लोग समझते हैं कि यह स्टीकर महंगे या एक्सपोर्ट क्वालिटी के फलों की पहचान है। लेकिन वास्तविकता कुछ और है। ये स्टीकर फल की गुणवत्ता और उसकी उत्पादन विधि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी छिपाए होते हैं।

    Meaning of Fruit Sticker चार अंकों का रहस्य-

    विशेषज्ञों के अनुसार, अगर फल पर लगे स्टीकर पर चार अंकों का नंबर है, जैसे 4026 या 4987, तो इसका मतलब है कि इन फलों को पारंपरिक तरीके से उगाया गया है। इसमें कीटनाशकों और रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल किया गया है। ये फल सस्ते होते हैं, लेकिन इनमें रसायनों की मात्रा अधिक हो सकती है।

    आनुवंशिक रूप से संशोधित फल-

    कुछ फलों पर पांच अंकों का कोड होता है, जो अंक 8 से शुरू होता है, जैसे 84131 या 86532। यह संकेत करता है कि ये फल जेनेटिकली मॉडिफाइड हैं। यानी इन्हें प्रयोगशाला में विकसित किया गया है। ये फल कीटनाशक युक्त फलों से महंगे होते हैं और इनके फायदे-नुकसान दोनों हो सकते हैं।

    जैविक फलों की पहचान-

    सबसे महत्वपूर्ण है वो स्टीकर, जिन पर 9 से शुरू होने वाला पांच अंकों का कोड होता है, जैसे 93435। यह दर्शाता है कि फल पूरी तरह जैविक तरीके से उगाया गया है। इनमें किसी तरह के कीटनाशक या रसायनों का प्रयोग नहीं किया जाता। हालांकि ये फल थोड़े महंगे होते हैं, लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से सबसे सुरक्षित माने जाते हैं।

    ये भी पढ़ें- इस राज्य के 97 प्रतिशत दूध के सैंपल में मिली मिलावट, जानें घर पर दूध जांच करने का आसान तरीका

    सावधानी जरूरी-

    विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं, कि कुछ विक्रेता नकली स्टीकर का इस्तेमाल कर ग्राहकों को धोखा दे सकते हैं। वे साधारण फलों पर प्रीमियम क्वालिटी का स्टीकर लगाकर ज्यादा कीमत वसूलते हैं। इसलिए फल खरीदते समय स्टीकर को ध्यान से पढ़ें और विश्वसनीय दुकानों से ही खरीदारी करें।

    ये भी पढ़ें- नकली पनीर के बाद अब नकली अंडों का बढ़ा खतरा, जानें कैसे करें असली की पहचान