Indian Thali
    Photo Source - Google

    Indian Thali: अगर आप भी हैं खाने के शौकीन तो ये थाली ज़रुर करें ट्राई

    Last Updated: 27 नवम्बर 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Indian Thali: पूरी दुनिया में भारत व्यंजनों के स्वादिष्ट स्वाद के लिए प्रसिद्ध और इसके अलग-अलग राज्यों में भोजन के स्वाद और सामग्री में भी काफी अंतर होता है। लेकिन बहुत से राज्यों के व्यंजन अपने आप में ही अनोखे और स्वादिष्ट हैं। जब भी कोई व्यक्ति किसी अन्य राज्य में जाता है तो उस राज्य के पारंपरिक थाली का स्वाद जरूर लेना चाहिए। उस थाली में उस क्षेत्र के सभी लोकप्रिय व्यंजन होते हैं जो कि उसकी सांस्कृति और परंपराओं को दर्शाते हैं। अगर आप भी खाने के शौकीन हैं और भारत के अलग-अलग राज्यों के स्वाद का मज़ा लेना चाहते हैं तो आप इन थालियां को जरूर ट्राई करें-

    पंजाबी थाली-

    पंजाबी थाली अपने सरसों के साग, मक्की की रोटी और चना मसाला के मशहूर है। इसके बारे में तो आपने जरूर सुनो होगा। यह पंजाब के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। यह थाली अपने तीखे स्वाद और भरपूर मात्रा के लिए जानी जाती है।

    गुजराती थाली-

    गुजराती थाली में आपको दाल ढोकला, थेपला और खाखरा जरूर देखने को मिलेगा। यह थाली अपने मीठे स्वाद और शाकाहारी व्यंजनों के लिए काफी प्रसिद्ध है। आपको इसे एक बार ट्राई जरूर करना चाहिए।

    आंध्र प्रदेश-

    आंध्र प्रदेश अपने विविधता स्वाद और तीखेपन के लिए जाना जाता है। इसकी थाली में आपको आमतौर पर रसम, पापड़, अचार, चावल, दाल और सब्जी देखने को मिलेगी। अगर आप कभी आंध्र प्रदेश गए तो यह थाली जरूर ट्राई कीजिएगा।

    सिंधी थाली-

    सिंधी थाली यह अपने चना चाट और सेवइयों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह थाली अपने खट्टे स्वाद और आदित्य मसाले के लिए जानी जाती है और इसे आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

    भोजपुरी थाली-

    अब बात करते हैं भोजपुरी थाली की तो आपको इसमें लिट्टी चोखा, सत्तू और चूड़ा दही देखने को मिलेगा। यह काफी प्रसिद्ध है, यह थाली अपने देहाती स्वाद और सरल व्यंजनों के लिए जानी जाती है। अगर आप कभी बिहार जाएं तो आपको यह खाली जरूर ट्राई करनी चाहिए।

    महाराष्ट्र की थाली-

    महाराष्ट्र की थाली में आपको मोदक, पुडेरी मिसल और वडा पाव देखने को मिलेगा, यह भी काफी प्रसिद्ध है। यह थाली अपने मसालेदार व्यंजनों और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है, महाराष्ट्र जाने पर इसे जरूर ट्राई करें।

    ये भी पढ़ें- Vatu For Study: इस दिशा में बैठकर पढ़ने से मिलती है अपार सफलता

    हरियाणवी थाली-

    हरियाणवी थाली की बात की जाए तो इसमें आपको बेसन की बर्फी, बाजरे की रोटी और कचोरी सब्जी खाने को मिलेगी। यह अपने स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। यह थाली अपने देहाती स्वाद और सरल व्यंजनों के लिए ही जानी जाती है और आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

    ओडिया थाली-

    ओडिया थाली अपने दाल, चीनी या पोडा और पंच कुटी के लिए प्रसिद्ध है। यह थाली अपनी विविधता और मीठे स्वाद के लिए ही जानी जाती है, इसे भी आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- Bally Fat: ये आदतें बढ़ा देती हैं पेट की चर्बी, आज ही छोड़ें