Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरविंद केजरीवाल को एक ऐसी चुनौती दी है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उनका बयान सिर्फ एक साधारण चुनौती नहीं, बल्कि एक राजनीतिक स्ट्रेटेजी का हिस्सा लगता है। योगी जी ने सार्वजनिक रैली में केजरीवाल से सीधा सवाल पूछा, "क्या आप अपने मंत्रियों के साथ यमुना में नहा सकते हैं?" यह चुनौती प्रदूषण और साफ-सफाई को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का एक नया अध्याय है।
केजरीवाल पर सीधी टिप्पणी(Yogi Adityanath)-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कहा, "इन्होंने दिल्ली को कचरे का ढेर बना दिया है।" उन्होंने कहा, कि दिल्ली की स्थिति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दिल्ली की स्थिति पर व्यंग्य करते हुए, योगी ने सवाल करते हुए कहा, कि " यहां सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है?" यमुना नदी की दयनीय स्थिति, इंफ्रास्ट्रक्चर में गिरावट देखी जा रही है।
महाकुंभ का संदर्भ(Yogi Adityanath)-
योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई, जहां उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। यह उनके धार्मिक और राजनीतिक का एक महत्वपूर्ण पहलू था। जिसमें अपनी सरकार की उपलब्धियों का प्रदर्शन, केजरीवाल पर लगातार बातों से हमला और उत्तर प्रदेश को मॉडल राज्य के रूप में प्रस्तुत करना शामिल था।
ये भी पढ़ें- पंजाब पुलिस ने क्यों हटाए केजरीवाल की सुरक्षा से अपने कर्मी? यहां जानें मामला
बांग्लादेशी घुसपैठियों पर टिप्पणी-
योगी ने एक और महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया, जो बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा था। उन्होंने आरोप लगाया, कि AAP नेताओं के घरों में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाया गया और AAP नेताओं द्वारा आधार कार्ड वितरण किया जा रहा है। योगी ने दिल्ली और नोएडा की सड़कों पर पर्याप्त अंतर बताया। उनका मानना था, कि पहले लोग दिल्ली की मेट्रो, सड़कों और साफ-सफाई के लिए जाने जाते थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।
यह चुनौती सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम हो सकता है। केजरीवाल का जवाब क्या होगा, यह देखना दिलचस्प रहेगा।
ये भी पढ़ें- एक अफवाह ने ली 11 लोगों की जान, जानें कैसे पुष्पक एक्सप्रेस की यात्रा ने एक दिन में पलटी लोगों की ज़िंदगी