Arun Panwar
    Photo Source - Google

    Arun Panwar: इंडियन YouTuber अरुण पंवार सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं, क्योंकि उनकी शादी का एक वीडियो वायरल होने के बाद एक राष्ट्रीय बहस छिड़ गई है। वायरल क्लिप में मशहूर कार वलॉगर को खुशी से करीब 71 लाख रुपये कैश और 21 तोला सोना दान के रूप में स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है। यह शादी 2025 के अंत में हुई थी, लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    वीडियो में हरियाणा के इस YouTuber ने कैश और सोने को दान बताया है, जो कि डोनेशन या वॉलंटरी गिफ्टिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द है, न कि दहेज। लेकिन लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद कंटेंट क्रिएटर को आड़े हाथों लिया है और इसे दहेज का साफ केस बताया है, जो भारत में 1961 के दहेज निषेध अधिनियम के तहत अवैध है।

    कौन हैं Arun Panwar और उनकी पत्नी-

    अरुण पंवार एक फेमस YouTuber हैं, जो ऑटोमोबाइल की दुनिया पर वलॉग बनाते हैं और उनके 2.4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वे कारों, ट्रकों और SUVs पर फोकस्ड वीडियोज के लिए जाने जाते हैं और द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हर महीने 20 से 25 लाख रुपये कमाते हैं। अरुण पंवार गुरुग्राम के रहने वाले हैं और मूल रूप से हरियाणा के सोहना के इंद्री गांव से हैं। उनके YouTube चैनल पर लॉयल फैनबेस है।

    Arun Panwar ने 30 जनवरी को एक ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन में शादी की। बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, तिथि (अरुण पंवार की पतेनी) पेशे से डॉक्टर हैं और MBBS डिग्री होल्डर हैं। शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बात ने और भी ज्यादा बहस को जन्म दिया है, कि एक पढ़ी लिखी और एकॉम्प्लिश्ड महिला डॉक्टर के परिवार ने इतनी बड़ी रकम दहेज में क्यों दी।

    वीडियो में क्या है खास-

    यह मामला तब सुर्खियों में आया जब अरुण पंवार ने अपनी शादी का हाइलाइट सोशल मीडिया पर वीडियो के रूप में पोस्ट किया। विजुअल्स में शादी की रस्मों के दौरान भारी मात्रा में कैश और गोल्ड दिखाए जा रहे थे और इस बड़े गिफ्ट को दान का लेबल दिया गया था। अरुण पंवार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई, एक रील में एक व्यक्ति को कथित रूप से दान के रूप में दी गई, चीजों की विस्तृत सूची पढ़ते हुए सुना जा सकता है। नैरेशन में कहा गया है, लड़के की चेन साढ़े पांच तोले की, इसके बाद 4 तोले के ब्रेसलेट, एंगेजमेंट और वेडिंग के लिए दो गोल्ड रिंग्स और दूल्हे के पिता, चाचा, भाइयों, मां, भाभी और दुल्हन की बहन के लिए ज्वेलरी का जिक्र किया गया है।

    वीडियो में यह भी दावा किया गया है, कि कुल मिलाकर 21 तोला गोल्ड और 71 लाख रुपये कैश दिए गए थे। इस स्केल ने नेटिजन्स को स्तब्ध कर दिया, क्योंकि 71 लाख कैश और 21 तोला सोना कोई साधारण गिफ्ट्स या डोनेशन नहीं है। सोशल मीडिया मीम्स, रैंट्स और सवालों से भर गया।

    ये भी पढ़ें- Delhi में हर दिन लापता हो रहे 54 लोग, क्यों खो रही है राजधानी की सुरक्षा?

    लोगों की तीखी प्रतिक्रिया-

    जब अमीर लोग इस तरह की एक्स्ट्रावागेंस को फ्लॉन्ट करते हैं, तो यह एक टॉक्सिक बेंचमार्क सेट करता है, जो शादियों के दौरान मिडिल क्लास फैमिलीज पर बहुत दबाव डाल सकता है। एक यूजर ने लिखा, वो महीने का 25 लाख से ज्यादा कमाता है, फिर भी उसे इतना दहेज चाहिए? एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, हम दुल्हन और उसके परिवार की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हैं, अगर यह दहेज है। दहेज देना अपराध है और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- Korean Game की लत ने ली लड़कियों की जान, तीन बहनों ने की आत्महत्या

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।