PM Modi News
    Photo Source - Google

    PM Modi News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को संसद में एक चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, कि उन्हें कांग्रेस सांसदों के अप्रत्याशित आचरण की सूचना मिली थी, जिसके चलते उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 4 फरवरी को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने से परहेज करने की सलाह दी।

    स्पीकर ने बुधवार की कार्यवाही के दौरान कुछ सांसदों के व्यवहार को अभूतपूर्व करार देते हुए कहा, कि उन्हें जानकारी मिली थी, कि कांग्रेस के सांसद प्रधानमंत्री के पास अप्रत्याशित तरीके से पहुंचने की योजना बना रहे थे।

    PM Modi का शुक्रिया अदा करते हुए स्पीकर का बयान-

    ओम बिरला ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा, कि लोकसभा में न आने पर सहमत होकर पीएम मोदी ने अप्रिय दृश्यों को रोका। स्पीकर ने एक दिन पहले देखे गए, दृश्यों पर दुख व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों से अपील की, कि वे सदन को संसदीय परंपराओं और मर्यादा के अनुसार, सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करें। सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले बिरला ने कहा, “देश ने देखा, कि कल सदन में क्या हुआ। सबने देखा, कि सांसदों ने प्रधानमंत्री की कुर्सी के पास कैसे पहुंचने की कोशिश की। मुझे सूचना मिली थी, कि कोई अनहोनी हो सकती थी।”

    बिना PM Modi के जवाब के पारित हुआ धन्यवाद प्रस्ताव-

    गुरुवार को लोकसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में बहस के दौरान कोई बयान नहीं दिया। निरंतर व्यवधान और विपक्ष के विरोध के बीच सरकार ने लोकसभा में प्रधानमंत्री के जवाब के बिना ही प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का फैसला किया। संसदीय मामलों के अधिकारियों ने बताया, कि प्रधानमंत्री दिन में बाद में राज्यसभा में बहस का जवाब देंगे।

    कांग्रेस का आरोप पीएम में नैतिक साहस की कमी-

    इस बीच, विपक्ष ने सरकार पर अपनी आलोचना तेज कर दी। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद का सामना करने के “नैतिक साहस” की कमी का आरोप लगाया। संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए तिवारी ने कहा, कि मोदी के कार्यकाल के दौरान यह पहली बार है, कि ऐसे घटनाक्रम के बाद प्रधानमंत्री ने सदन में बात नहीं की।

    ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Arun Panwar? वह YouTuber जिसके शादी में दहेज लेने से मचा बवाल, 71 लाख…

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया, कि प्रधानमंत्री “स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं” और चर्चा से बच रहे हैं। उन्होंने कहा, “कोई चर्चा नहीं हो रही, क्योंकि सरकार चर्चा नहीं होने देना चाहती।” ANI ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया, कि कुछ कांग्रेस सदस्य लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शारीरिक रूप से भिड़ने की योजना बना रहे थे।

    ये भी पढ़ें- Delhi में हर दिन लापता हो रहे 54 लोग, क्यों खो रही है राजधानी की सुरक्षा?

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।