Faridabad
    Photo Source - Google

    Faridabad के ये 5 मार्केट हैं शॉपिंग के लिए बेस्ट, किफायती दामों पर ब्रांडेड..

    Last Updated: 21 अगस्त 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Faridabad में जब भी शॉपिंग की बात की आती है तो उसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता, चाहे आपको बड़ी चीज़ चाहिए या छोटी, फरीदाबाद में बहुत से ऐसे बाजार उपलब्ध हैं, जहां पर आपको अपनी जरूरत का हर सामान मिलता है। ऐसे ही बाज़ार में से एक बल्लभगढ़ बाजार भी है, जहां पर किराने के समान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, जूते से लेकर स्टेशनरी तक के सब कुछ सामान मिल जाते हैं। यह रोज मर्रा के सामान खरीदने के लिए काफी सुविधाजनक जगह में से एक है और यहां आपको किफायती दाम पर सामान मिल सकते हैं।

    NIT-1 मार्केट-

    इसके अलावा फरीदाबाद का NIT-1 मार्केट एक ऐसा मार्केट है, जो न सिर्फ फरीदाबाद में बल्कि पूरे दिल्ली एनसीआर में फेमस है। यह मार्केट ब्रांडेड और महंगे कपड़ों के लिए जानी जाती है। लेकिन यहां पर आप सस्ती शॉपिंग भी आराम से कर सकते हैं। यहां पर आपको हर जरूरत का सामान छोटा से बड़ा सामान आसानी से मिल जाता है। यही वजह है कि यह साल के 365 दिन भीड़ से भरा होता है। यहां रोजाना बहुत से लोग शॉपिंग के लिए आते हैं। यहां आप किफायती दामों पर अच्छे से अच्छे ब्रांड के कपड़े भी खरीद सकते हैं।

    ओल्ड फरीदाबाद मार्केट-

    इसके अलावा मार्केट के नाम पर ओल्ड फरीदाबाद मार्केट इस शहर में काफी मशहूर है। यह सबसे पुरानी और सबसे बड़ी मार्केट है। अगर आप अपने घर के कुछ छोटे-बड़े सामान यहां पर खरीदना चाहते हैं, तो आप यहां पर आ सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूरे फरीदाबाद में यह मार्केट सबसे किफायती मार्केट में से एक मान जाती है। अगर आप यहां अपनी गाड़ी से ना आए, तो अच्छा होगा। क्योंकि यहां पर पार्किंग मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए आप सार्वजनिक परिवहन का ही इस्तेमाल करें। यहां पर आपको हर जरूरत का सामान मिल जाता है।

    NIT-5 मार्केट-

    NIT-5 मार्केट लजीज खान-पान, कपड़ों की शॉपिंग और स्वाद के लिए काफी फेमस है। यह आपके लिए एक बेस्ट शॉपिंग की जगह हो सकती है। यहां से आप कपड़े ले सकते हैं, इसके अलावा यहां पर आप बैग भरकर भी खरीदारी कर सकते हैं। सिर्फ आपको थोड़ी सी बारगेनिंग करनी आनी चाहिए। यहां पर आपको कम कीमत में अच्छे ब्रांड के कपड़े आसानी से मिल सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Priyanka Gandhi ने स्वाति मालीवाल विवाद पर कही ये बड़ी बात..

    सेक्टर 15-

    वही सेक्टर 15 की बात की जाए तो इस मार्केट को फरीदाबाद की सबसे पोश़ मार्केट में गिना जाता है। यह मार्केट धीरे-धीरे शहर के लोगों के बीच काफी पॉपुलर होती जा रही है। यहां पर रोजाना शॉपिंग के लिए बहुत से लोग आते हैं। यहां पर आप मोबाइल, गैजेट्स और कपड़ों के साथ-साथ चीजों की भी शॉपिंग करते हैं। यहां पर कम दाम में आपको बहुत सारी चीज़ें मिल जाती हैं। यहां पर हर चीज का दाम आपको कम मिलेगा, आप यहां आसानी से शॉपिंग कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Faridabad-Jewar Expressway का काम जल्द होगा पूरा, यात्रा के समय में आएगी कमी