LPG Crisis India
    Photo Source - Google

    LPG Crisis India: युद्ध का असर अब सीधे भारतीय किचन तक पहुंचता दिख रहा है। खासकर Strait of Hormuz में बढ़ते तनाव ने LPG सप्लाई पर दबाव बढ़ा दिया है। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है, क्या अब घरों में कम गैस वाले सिलेंडर मिल सकते हैं?

    क्या बदल सकता है आपके किचन में?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रही हैं, जिसमें 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर में कम गैस भरकर सप्लाई की जा सकती है। यानी एक सिलेंडर में करीब 10 किलो गैस दी जाए, ताकि सीमित स्टॉक ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।

    हालांकि यह सिर्फ एक प्रपोज़ल है और अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। लेकिन अगर ऐसा लागू होता है, तो इसका सीधा असर हर घर के बजट और किचन मैनेजमेंट पर पड़ सकता है।

    सरकार ने क्या कहा?

    इस खबर पर सरकार ने फिलहाल साफ इनकार किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने इसे सिर्फ अटकल बताया है। उन्होंने लोगों से अपील की है, कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक न करें सरकार का कहना है, कि LPG की सप्लाई अभी सामान्य रूप से जारी है और सिलेंडर बुकिंग की संख्या भी करीब 50 लाख तक स्थिर बनी हुई है। यानी फिलहाल कोई आधिकारिक बदलाव नहीं किया गया है।

    फिर भी क्यों हो रही है चर्चा?

    सरकारी इनकार के बावजूद, कुछ सरकारी रिफाइनर कंपनियों ने माना है, कि ऐसा एक प्रस्ताव विचाराधीन है। उनका कहना है, कि अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो इस तरह के कदम पर फैसला लिया जा सकता है ताकि पूरी तरह से गैस खत्म होने की स्थिति से बचा जा सके। यानी साफ है, कि स्थिति पूरी तरह सामान्य भी नहीं है और सरकार बैकअप प्लान तैयार रख रही है।

    ये भी पढ़ें- जानिए क्या है Transgender Bill? जिसके लोकसभा में पास होने से छिड़ी देशभर में बहस

    आम आदमी पर क्या असर पड़ेगा?

    अगर भविष्य में कम गैस वाले सिलेंडर देने का फैसला होता है, तो लोगों को ज्यादा बार सिलेंडर बुक करना पड़ सकता है। इससे खर्च और परेशानी दोनों बढ़ सकती हैं। वहीं, फिलहाल सरकार और कंपनियां इस कोशिश में हैं, कि सप्लाई बनी रहे और आम लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।

    ये भी पढ़ें- भारत के पास कितना है तेल भंडार? PM Narendra Modi ने संसद में किया बड़ा खुलासा

    अभी यह मामला “under consideration” है और अंतिम फैसला सरकार को लेना है। लेकिन इतना तय है, कि West Asia का यह संकट अगर लंबा चला, तो भारत में LPG और फ्यूल से जुड़े कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।