Priyanka Gandhi: लोकसभा में सोमवार को जो हुआ, वो देश की असली तस्वीर दिखाता है। जब देश महंगाई की मार झेल रहा है, नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं, किसान सड़कों पर हैं, तब संसद में 10 घंटे तक वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर चर्चा चली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सदन में सरकार की इस हरकत पर जमकर हमला बोलते हुए कहा, कि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है।
उन्होंने सीधे शब्दों में कहा, कि वंदे मातरम पर बहस के दो ही मकसद हैं, पहला, पश्चिम बंगाल में चुनाव आ रहे हैं और प्रधानमंत्री वहां अपनी इमेज बनाना चाहते हैं। दूसरा, स्वतंत्रता सेनानियों पर नए-नए आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का मौका मिल जाए। प्रियंका ने साफ कहा, कि सरकार जनता की असली परेशानियों से देश का ध्यान भटकाना चाहती है।
नेहरू पर रोज बोलते हो-
प्रियंका गांधी ने अपने तीखे भाषण में प्रधानमंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा, कि वह सिर्फ 12 महीने से संसद में हैं, जबकि पीएम मोदी 12 साल से हैं, फिर भी वह उन्हें एक एडवाइज़ देना चाहती हैं। उन्होंने याद दिलाया, कि कुछ महीने पहले पीएम ने 99 इन्सल्ट्स की लिस्ट निकाली थी, जो विपक्ष ने उनके खिलाफ किए थे।
BJP wants to distract the country from its burning issues.
They want to keep people stuck in the past because this government has no vision for the present and the future.
—Priyanka Gandhi pic.twitter.com/AixvtT5ZIM
— Mohit Chauhan (@mohitlaws) December 8, 2025
प्रियंका ने कहा, कि अगर नेहरू जी के खिलाफ इतनी शिकायतें हैं, तो उनकी भी एक लिस्ट बना लीजिए। फिर जिस तरह आज गीत पर 10 घंटे बर्बाद किए, उसी तरह नेहरू पर भी 10, 20 या 40 घंटे का टाइम फिक्स कर लीजिए और एक बार पूरी बहस करके खत्म कर दीजिए। यह कहकर उन्होंने सरकार की नीयत पर सवालिया निशान लगा दिया।
अतीत में उलझाओ, असली मुद्दों से बचाओ-
कांग्रेस सांसद ने बीजेपी सरकार की पोल खोलते हुए कहा, कि यह सरकार देश को जानबूझकर भूतकाल में फंसाए रखना चाहती है क्योंकि इसके पास वर्तमान और भविष्य के लिए कोई vision ही नहीं है। प्रियंका ने कहा कि देश में रोजगार नहीं है, महंगाई आसमान छू रही है, किसान परेशान हैं, मध्यम वर्ग टूट रहा है। लेकिन सरकार इन बर्निंग इशू पर बात नहीं करना चाहती।
ये भी पढ़ें- Priyanka Gandhi ने पीएम मोदी को दिया चैलेंज, कहा वंदे मातरम पर बहस नहीं एक बार नेहरु..
जब भी कोई असली सवाल उठता है, तब सरकार 150 साल पुराने गीत, 70 साल पुराने नेताओं और इतिहास की किताबें खोलकर बैठ जाती है। उन्होंने कहा, कि यह सोची समझी रणनीति है ताकि लोग अपने असली मुद्दे भूल जाएं और अतीत की बातों में उलझे रहें। प्रियंका का यह हमला सरकार की पूरी वर्किंग स्टाइल पर एक तगड़ा सवाल था।
Flight से Rupee की वैल्यू तक देश में कई परेशानी-
आज देश की हालत क्या है? Flight का किराया इतना महंगा हो गया है, कि middle class के लिए हवाई सफर करना सपना बन गया है। रुपए की value लगातार गिर रही है, डॉलर के मुकाबले रुपया 90 पहुंच गया है। सब्जियों के दाम इतने बढ़ गए हैं, कि आम आदमी की थाली में प्याज-टमाटर भी luxury बन गए हैं।
युवाओं के पास नौकरी नहीं है, छोटे व्यापारी बंद हो रहे हैं, किसान कर्ज में डूबे हैं। लेकिन संसद में क्या चर्चा हो रही है? 150 साल पुराने एक गीत पर 10 घंटे की debate! प्रियंका गांधी ने इसी विरोधाभास को उजागर करते हुए कहा, कि यह सरकार की चाल है, जब भी असली मुद्दे सामने आते हैं, तब ऐतिहासिक मुद्दों को लाकर देश का ध्यान भटका दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- CCTV में कैद हुआ शर्मनाक कांड, पुलिस ने रात के अंधेरे में दुकान के बाहर फेंका शव
विपक्ष की आवाज बनकर उभरीं प्रियंका, संसद में गूंजी जनता की चिंताएं-
प्रियंका गांधी ने अपने इस पावरफुल भाषण से साबित कर दिया, कि वह सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि जनता की असली परेशानियों की आवाज हैं। उनकी बातों में आम आदमी की फ्रशटेशन साफ झलकी।



