Jaipur Kachori Incident: जयपुर में एक कारोबारी के लिए 20 रुपये की कचौरी अब तक की सबसे महंगी साबित हुई। वो कचौरी खाने के लिए रुके ही थे, कि दो स्कूटर सवार बदमाश उनका 20 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फ़रार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है-
क्या हुआ जयपुर में?
घटना सोमवार को जयपुर के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई। कारोबारी का नाम चंपालाल बताया गया है। शाम करीब 4 बजे वे कचौरी खाने के लिए रुके और नकदी वाला बैग अपने स्कूटर के आगे रख दिया। तभी दो लोग आए, बैग उठाया और भाग निकले।
वीडियो में क्या दिखता है?
वायरल वीडियो में चंपालाल आराम से अपने स्कूटर पर बैठकर कचौरी खाते दिखते हैं। तभी एक दूसरे स्कूटर पर दो लोग उनके ठीक बगल में आकर रुकते हैं। पीछे बैठा आदमी तेज़ी से नकदी वाला बैग झपट लेता है और दोनों वहां से निकल जाते हैं। चंपालाल हाथ में कचौरी थामे ही उनके पीछे पैदल दौड़ पड़ते हैं।
ये भी पढ़ें- Faridabad Electricity Strike: विधायक मूलचंद शर्मा के दफ्तर के बाहर धरना, कब लौटेगी बिजली
पीछा करने पर भी नहीं पकड़े गए-
चंपालाल ने बदमाशों का पीछा किया और इलाके के कुछ लोग भी उनके साथ दौड़े, लेकिन दोनों बदमाश भाग निकलने में कामयाब रहे। चंपालाल की शिकायत पर नाहरगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था, इसलिए पुलिस आसपास के इलाके की CCTV फुटेज खंगालकर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें- Ambala-Chandigarh Expressway: मात्र 50 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली से चंडीगढ़, जानिए रुट मैप
ये घटना याद दिलाती है, कि भारी नकदी लेकर चलते समय थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। अगर मजबूरी में इतनी रकम साथ ले जानी पड़े, तो बैग को कभी नज़र से दूर या खुले में न रखें, और हो सके तो बैंक ट्रांसफ़र जैसे सुरक्षित तरीके अपनाएँ।



